Noida: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर चर्चा में आया गया है। गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर बार में रविवार देर रात दो पक्ष में लड़ाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को जीआईपी चौकी ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। इस विवाद का 1 मिनट 59 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती आरोप लगा रही है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसका रेट पूछा। युवती ने कहा कि क्या योगी आदित्यनाथ का इंसाफ यही है, यहां यही है हाईटेक सिटी। दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
पति और देवर के साथ बार आई थी महिला
एक महिला ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि वह पति और देवर के साथ बार में आई थी। दूसरे पक्ष के युवकों ने उससे अभद्रता की। उसने विरोध किया और पति और देवर को बताया। इसके बाद अभद्रता करने वाले युवकों से पति और देवर ने बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट की। महिला ने योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने अपने पिता को बताया डीएसपी
वीडियो में के अनुसार दूसरे पक्ष की युवती ने अपने पिता को डीएसपी बताते हुए धमकी दी कि वह उसके और उसके परिवार को झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भेजवा देगी। वहीं, दूसरे पक्ष का दावा था कि महिला के साथ के व्यक्ति ने नाचते समय उनकी युवती का हाथ पकड़ लिया था। जब इसका विरोध किया गया तो झगड़ा शुरू हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद आई ये सफाई
महिला ने जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया उसके बाद वीडियो वारयल हो गया। घटना सोमवार देर रात की है। आज (मंगलवार) को महिला ने एक और वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उसने कहा कि उनकी एक ग्रुप के साथ कहा-सुनी हो गई थी। हालांकि जैसे की चौकी को सूचना मिली तो पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और दोनों ग्रुप को चौकी ले गये। जहां दोनों ग्रुप ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। महिला अब कह रही है वीडियो उसने किसी के बहकावे में आकर पोस्ट कर दिया था, लेकिन अब वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025