Ayodhya: 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इसमें देश-विदेश की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। सभी धर्म के लोगों ने भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को हर्षोल्लास के रूप में मनाया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी भी पहुंचे थे। अब इमाम डॉ. उमेर इलियासी के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है। इमाम के धार्मिक बहिष्कार के रूप में आव्हान किया गया है। आरोप है कि इमाम को जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है।
नहीं मांगेंगे माफी-इलियासी
इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। धार्मिक रूप से बहिष्कार के आह्वान के साथ उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। हालांकि, इमाम ने साफ कह दिया है कि वो किसी से भी इसकी माफी नहीं मांगेंगे।
कौन हैं उमेर अहमद इलियासी
उमेर अहमद इलियासी ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (AIIO) के मुखिया हैं। एआईआईओ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली हुई है। इस संगठन से देश भर के मस्जिदों से लाखों इमाम जुड़े हैं। मुस्लिम समुदाय में इलियासी का खास पहचान है। सीएए और एनआरसी के प्रदर्शन के दौरान भी उमेर ने मुस्लिम समुदाय को इसे समझने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ये कानून गलत लग रहा है तो मुस्लिम समुदाय शांति पूर्ण ठंढ से इसका विरोध कर सकता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025