Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक सांप ने 40 दिन के अंदर सात बार काटा है, लेकिन अब भी वह जिंदा है। मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी विकास द्विवेदी (24) जहां भी जाता है, उसका पीछा करके सांप डंस लेता है। अब सांतवीं बार जब विकास को सांप ने काटा तो उसकी हालात नाजुक हो गई है। जिसे शहर स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।
गंभीर हालत में युवक आईसीयू में भर्ती
इलाज कर रहे डॉक्टर जवाहर लाल का कहना है कि विकास की अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है। लगभग 12 से 24 घंटे बाद कुछ बता पाना मुमकिन होगा। वहीं, परिजन किसी अनहोनी की आशंका में डरे सहमे हुए हैं। पीड़ित युवक को जब छठवीं बार सांप काटा था तो उसने बताया था कि रात में सांप मेरे सपने में भी आया था और मुझसे बोला था कि मैं तुझे नौ बार काटूंगा। लेकिन आठवीं बार तक तो तू बच जाएगा, लेकिन नौंवी बार तूझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पायेगा और तुझे अपने साथ ले जाऊंगा। सांप ने उसे हमेशा शनिवार और रविवार को ही डसा है। विकास के चाचा पीड़ित के चाचा राधाकृष्ण दिवेदी ने बताया की इस बार शनिवार को बाला जी जाने की चर्चा की गई थी। लेकिन सर्प ने 7वीं बार बृहस्पतिवार की रात को ही डस लिया।
शनिवार और रविवार को काटता है
विकास ने बताया कि शनिवार और रविवार के दिन ही सांप ने काटा। लेकिन इस बार सांप ने चाचा के घर पर रहते हुए बृहस्पतिवार की रात को काट लिया। इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक 24 घंटे बाद ही युवक के हालत के बारे में बताना मुमकिन हैं। युवक का पहले भी 6 बार इसी अस्पताल में इलाज किया गया था और 7वीं बार भी ईलाज यहीं चल रहा है। परिजन लगातार इस अल्कल्पनीय घटना से खासा परेशान और भयभीत है। क्योंकि डॉक्टर की सलाह पर युवक को घर से बाहर भी रखा गया था। रिश्तेदारी में रखा गया लेकिन वहां भी उसे सर्प डस लेता है। अब विकाश दुबे का परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025