नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. साथ ही प्रशासन ने इस एयरपोर्ट के निर्माण में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन और ग्लोबल एक्सचेंज ग्रुप के साथ समझौता किया है. इस समझौते के तहत यात्रियों को किसी भी देश की करेंसी बड़े आराम से मिल सकेगी. इसके साथ ही यात्री एक करेंसी को दूसरे करेंसी में आसानी से बदल सकेंगे. इस सुविधा से दूसरे देश से आने वाले और भारत से किसी अन्य देश में जाने वाले यात्री को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. इस बात की जानकारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम साझा की. वहीं एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज की सुविधा की सुविधा 24 घंटे मिलेगी. इस एयरपोर्ट से दिसंबर में विमानों के उड़ान प्रस्तावित हैं.
पीएम मोदी और सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट
नोएडा में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण के बाद दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. यह एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है. एयरपोर्ट निर्माण के प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इस चरण में 3900 मीटर लंबा रनवे बनकर तैयार हो चुका है. इसके साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल टावर से जुड़े हुए कई उपकरणों की जांच के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांतरित कर दिया गया है. यह सारी प्रक्रिया लगभग एक महीने के भीतर ही पूर्ण कर ली जाएंगी. प्रोजेक्टर के अनुसार पहले चरण में एक रनवे, टर्मिनल और एटीसी बिल्डिंग बनाया जाएगा.
एयरपोर्ट साल 2024 के अंत तक शुरू करने की योजना
राजधानी दिल्ली से सटे हुए नोएडा में एयरपोर्ट को यूपी सरकार द्वारा डेवलप किया जा रहा है. इसको बनाने के पीछे सरकार की मंशा राजधानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों को कम करना है. नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाने से जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी राहत मिलेगी. वहीं यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक होगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इस साल के अंत तक शुरू करने की योजना है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025