Noida: थाना सेक्टर 24 पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने रोका तो भागने लगा था बदमाश
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर 24 पुलिस बुधवार देर रात को सेक्टर 54 चौकी के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति ग्रे रंग की बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो वह भागने लगा। इस दौरान बाइकसवार गिझौड की तरफ बाइक से फिसलकर गिर गया। इसके बाद अवैध तमंचे से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई।
नोएडा और दिल्ली में 9 मुकदमे हैं दर्ज
बदमाश की पहचान 6/341 त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी नई दिल्ली निवासी मनीष के रूप में हुई है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर और दिल्ली से चोरी बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश के विरूद्ध नोएडा में 5 और दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश मनीष नोएडा में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025