Gaziabad: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लुटेरे को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद पुलिस द्वारा जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों की धड़ पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में थाना शालीमार गार्डन पुलिस द्वारा DLF स्कूल के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति डीएलएफ स्कूल की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका और अपनी मोटर साइकिल को पीछे की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया।
बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 36 मुकदमे
पुलिस टीम को अपने पीछे आते देख भाग रहे बदमाश के द्वारा मोटर साइकिल को तेजी से भगाने के कारण फिसल कर गिर गई। इसके बाद पुलिस पार्टी को पीछे आते देख बदमाश द्वारा फायरिंग की गई। । पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायल हो गया । घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सलमान उपर दिल्ली व गाजियाबाद में चोरी लूट व आर्म्स एक्ट के लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज है।
गाजियाबाद के लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान खुद की गोली लगने से शातिर अपराधी रेहान की मौत हो गई। इससे पहले रेहान की गोली से स्पेशल आपरेशन ग्रुप ( एसओजी ) का सिपाही विजय भाटी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
दिल्ली पुलिस पर पिस्टल तानकर चाचा को छुड़वाया
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि एसओजी और अंकुर विहार थाने की पुलिस दिल्ली के गोकुलपुरी थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची थी। जो डाबर तालाब कॉलोनी के मकान से बदमाश सुहेल उर्फ मन्नू रंगरेज को पकड़ने के लिए आई थी। डीसीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मन्नू को पकड़कर कार में बिठा लिया था। तभी उसका भतीजा रेहान पिस्टल लेकर आया और कहा चाचा को छोड़ दो वरना गोली चला दूंगा। इसके बाद मन्नू को छुड़वा लिया। दोनों सामने वाले घर में जाकर छिप गए। दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने पर लोनी पुलिस पहुंची। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मकान के अंदर घुस रही थी।
शातिर अपराधी ने सिपाही को गोली मारी
सबसे आगे सिपाही विजय राठी चल थे। तभी रेहान ने गोली मारी। गोली लगने के बाद भी विजय राठी आगे बढ़ते चले गए। इस बीच रेहान नीचे उतर आया एक और गोली चलाने जा रहा था। तभी विजय उससे भिड़ गए। इसी दौरान रेहान की उसकी पिस्टल से गोली चलने से उसकी मौत हो गई। विजय की हालत गंभीर है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मन्नू की मां जेल में बंद
पुलिस के मुताबिक सोहेल उर्फ मन्नू की मां शबनम 15 दिन पहले नशे का सामान बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। मन्नू का एक भाई दिल्ली की जेल में बंद है। कई वर्ष पूर्व मन्नू का भाई फौजी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। डीसीपी का कहना है कि रेहान और मन्नू शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ कई केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वे दोनों जिस मकान में छिपे थे, उसमें रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। अगर उन्हें छिपाने में उन लोगों की सहमति रही होगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मन्नू के परिवार के अन्य सदस्य इस घटना के बाद घर से चले गए हैं।
मन्नू की मां जेल में, भाई मारा गया था एनकाउंटर में

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025