नोएडा में पुलिस ने लूट की झूठी साजिश रचने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है. पुलिस ने तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों की ओर से लूट की वारदात करने की फर्जी सूचना आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही 17 लाख रुपये कथित पीड़ित के पास से ही बरामद हुए है. वहीं पता चला है कि आरोपी ने भाई के साथ मिलकर ये पूरी साजिश रची थी.
भाई के साथ मिलकर बनाया प्लान
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पुलिस ने कम्पनी कर्मचारी की ओर से धोखाधड़ी कर 17 लाख रुपये गबन किये जाने के नीयत से अपने सगे भाई के साथ षड्यंत्र कर लूट की झूठी साजिश रची गई थी. इतना ही नहीं पुलिस को डायल 112 से लूट की झूठी सूचना भी दी गई. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरे 17 लाख रुपये की रकम बरामद कर दोनों आरोपी को धर दबोचा है. आरोपी रोहित भाटी व षड़्यंत्र में शामिल इसके सगे भाई राहुल भाटी को नोएडा के सेक्टर-37 बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है. जहां पर दोनों आरोपी कम्पनी से गबन की गई रकम को लेकर भागने की फिराक में खड़े थे.
रुपयों को ठिकाने लगाने जाते समय पुलिस ने दबोचा
आरोपी रोहित भाटी ने पूछताछ में बताया कि कम्पनी में करीब डेढ़ महीने से कैश कलैक्शन का काम कर रहा था. इतना रुपया देखकर उसके मन में लालच आ गया. जिसके बाद उसने अपने भाई राहुल के साथ मिलकर रुपयों को गबन करने की योजना बनाई और अपने भाई को कल शाम हाजीपुर अण्डरपास के पास आने के लिए कहा. जैसै ही भाई राहुल भाटी हाजीपुर अण्डरपास आया मैंने 17 लाख रुपये अपने भाई को देकर भेज दिया. इसके बाद मैंने 17 लाख रुपये बदमाशों की ओर से लूट लिए जाने की सूचना कम्पनी के मालिक को फोन पर दी. वही इन रुपयों को जब दोनों भाई दो बैग में रखकर ठिकाने लगाने के उद्देश्य से सेक्टर-37 पर सवारी का इंतजार कर रहे थे. तभी पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025