अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कई बड़ी बाते करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को फिर से लोकसभा में बहुमत दिलाने की बात को दोहराया. विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर बरसे उपमुख्यमंत्री.
Lucknow: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अगुवाई में बनाई गई ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्याता अभियान में केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी में शामिल हो रहे लोगों से कहा कि बात करने से ज्यादा अब काम करने का समय है. बीजेपी साल 2017 से ही नारा दे रही है कि 100 प्रतिशत वोट शेयर में 60% बीजेपी के हिस्से में है और बचे 40% में बंटवारा है और उस बंटवारे में भी उनका हिस्सा है.
लोकसभा 2024 के लिए तैयारी
डीएम सीएम ने कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल पर जाकर मेहनत करने का निर्देश दिया। और कहा इस बार का उनका लक्ष्य लोकसभा की सभी 80 सिटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों को जीताने का होना चाहिए. भाषण में उप-मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश में 2014 से जो सरकार बनी है, वो गरीबों की सरकार है. युवाओं के उज्जवल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों के उत्थान के लिए कार्यरत है.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम जनता को भी उनका फर्ज याद दिलाते हुए बीजेपी को वोट देने की बात कही और आश्वासन दिया की केंद्र की मोदी सरकार लोगों के हितों के लिए निरंतर काम करती रहेगी. सदस्यता कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य और अन्य सदस्यों का अभिवादन भी किया.
यूपी के लोकसभा चुनाव पर लोगों की नज़र
आने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर पड़ने वाले मतदान पर देशभर के लोगों की नज़र होने वाली है. क्योंकी, बीजेपी सभी 80 लोकसभी सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी और महागठबंधन भी इस बार सीटों का बटवारा करके बीजेपी को यूपी में रोकने की पूरी कोशिश में लगी है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025