New delhi: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। पति की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब उन्होंनेन्हों नेपार्टी के लिए नए अभियान का आगाज किया है। 'केजरीवाल को आशीर्वाद' कैंपेन का आगाज करते हुए सुनीता केजरीवाल ने वॉट्सऐप नंबर जारी किया ।
स्वतंत्रता सेनानियों से की तुलना
सुनीता केजरीवाल ने अपने पति की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से करते हुए कहा कि उनके रोम-रोम में देशभक्ति बसी है।उन्होंने ने यह कहकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि केजरीवाल ने तानाशाही ताकतों को ललकारा है। सुनीता ने कहा,'कल कोर्ट में अरविंद जी ने अपना पक्ष रखा आपने सुना होगा। नहीं सुना हो तो प्लीज सुन लें। जो कुछ उन्होंने कोर्ट के सामने कहा उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। सच्चे देशभक्त हैं वे। बिलकुल इसी तरह हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। अरविंद जी ने देश की सबसे ताकतवर, भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है।'
सुनीता केजरीवाल ने एक वॉट्सऐप नंबर जारी करते हुए लोगों से अरविंद केजरीवाल का साथ देने की अपील की। इसके लिए अपना संदेश और शुभकामनाएं भेजने को कहा
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025