Greater Noida: इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव हबीबपुर गांव में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मामूली अनबन में अपनी प्रेमिका के सर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर उसका का सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। इकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी ओर उसके चचेरे भाई को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बाद पैसे और जेवर लेकर हो गया था फरार
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर की देर की रात्रि में थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव हबीबपुर में पिंकी (26) की हत्या कर दी गयी थी। 1अक्टूबर को पिंकी की मां ने थाना इकोटेक-3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा द्वारा 03 टीमों का गठन किया गया था। मृत्तका के परिजनों के बयानों में यह भी बात प्रकाश में आयी कि मृत्तका का एक बैग एवं मोबाइल फोन भी मौके से गायब है। बैग में लगभग 15,000 रुपये एवं सोने, चांदी के कुछ गहने व बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि सामान था।
आरोपी और मृतका में डेढ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना पर पता चला कि कन्नौज निवासी सुमित द्वारा हत्या की गई है। जिसपर पुलिस द्वारा सुमित को संगम विहार से हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में पिंकी की हत्या की बात स्वीकार की। सुमित ने पुलिस को बताया कि उसका पिंकी से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम सम्बन्ध था। पहले वह पिंकी के घर में ही किराये पर रहता था। पिंकी के घरवालों की आपत्ति के कारण उसने 6 माह पूर्व पिंकी के घर से कमरा खाली कर हबीबपुर में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था। लेकिन पिंकी से मिलना जुलना एवं उसके घर आना-जाना होता रहता था।
ईंट के टुकड़े से चेहरे पर किया था वार
सुमित ने बताया कि शनिवार की रात्रि में वह पिंकी से मिलने उसके घर गया था। वहां पर मेरी और पिंकी की आपस में लडाई हो गयी। जिस पर उसने द्वारा दरवाजे के पास रखी ईंट के टुकड़े से पिंकी के चेहरे पर वार कर दिया । जिससे पिंकी की मृत्यु हो गयी। पिंकी के कमरे में रखे बैग को जिसमें जेवर और पैसे थे, लेकर वह भाग गया था। सुमित ने पुलिस को बताया कि पिंकी का सारा सामान एवं मोबाइल फोन उसके पास है। जिसको वह चलकर बरामद करा सकता है। हत्या करने के बाद उसने अपने चचेरे भाई कौशल के साथ सामान को छिपाकर दोनों लोग दिल्ली चले गये थे।
आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली
सुमित से माल की बरामदगी हेतु टीम रवाना की गयी। सुमित की निशादेही पर मृत्तका का बैग बरामद किया गया। जिसमें से लगभग 02 लाख रूपये के सोने, चाँदी के जेवरात, 11,620 रूपये नकद व मृत्तका का मोबाइल बरामद हुआ। सामान की बरामदगी के बाद जब सुमित को वापस लाया जा रहा था। तभी सुमित ने चौगानपुर चौकी से आगे, सीएनजी पैट्रोल पम्प सर्विस रोड़ पर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायर करते हुये भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगने लगने के कारण घायल हो गया। इसके बाद सुमित को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
Noida: थाना इकोटेक-3 पुलिस युवती पर पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को थाना इकोटेक-3 पर सूचना प्राप्त हुई कि कच्ची सड़क के पास कुछ युवकों द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील टिप्पणी की गयी है। पुलिस द्वारा युवती से सम्पर्क कर तहरीर के आधार पर थाना इकोटेक-3 पर मुकदमा दर्ज किया।
आरोपी के साथी फरार, पुलिस कर रही तलाश
इसके बाद रविवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से युवती के साथ छेड़खाने करने वाले हितेश कुमार सोलंकी को सुत्याना कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है। आरोपी मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हितेश शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो स्कूल/कॉलेजों में आने-जाने वाली लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करता हैं उनके साथ छेडछाड़ करता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025