Noida: एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार शाम को नोएडा, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भूकंप के झटके महूसस किए गए है।भू-विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र फ़रीदाबाद से 13 किलोमीटर की दूरी पर था । भूकंप के झटके शाम क़रीब 4:08 बजे भूकंप महसूस किए गए हैं।
12 दिन में दूसरी बार आया भूकंप
पूरे दिल्ली-एनसीआर के शहरों में भूकंप आने की जानकारी मिलने के बाद लोग सड़कों पर आ गए। सेक्टरों, सोसाइटियों और बाज़ारों की बिल्डिंगों से बाहर निकलकर लोग इकट्ठे हो गए। भू विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 12 दिनों में दूसरी बार एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके का सबसे ज्यादा असर एनसीआर, वेस्ट यूपी और राजस्थान में दिखा। इससे पहले 3 अक्टूबर को भूकंप के झटके एनसीआर समेत यूपी व अन्य हिस्सों में महसूस किए गए थे।
Earthquake Update: नेपाल, नोएडा सहित पूरे दिल्ली-NCR में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। नेपाल में 6.4 की त्रीवता का जोरदार भूकंप आया। भूकंप में नेपाल में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 150 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। नेपाल में रुकुम पश्चिम में 36 और जाजरकोट में 34 लोगों के मारे जाने की खबर है।

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके
भारत में नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गये। आपको बता दें पिछले एक महीने में दिल्ली एनसीआर में अब तक भूकंप के तीन बार झटके महसूस हो चुके हैं।
नेपाल था भूकंप का केंद्र
भूकंप का तेज झटका 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र नेपाल था। जहां भूकंप से बड़ी जनहानि की नुकसान हुई है।
Noida: एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में झटके महसूस किए गए। 3 दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, तब भूकंप का केंद्र नेपाल था। वहीं नेपाल में भूकंप से भारी तबाही हुई है। सोमवार को दोपहर बाद दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम फरीदाबाद समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से निकल सड़क पर आ गए। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 रही। इसके पहले शुक्रवार रात को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके लगे थे।
New Delhi: एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भूकंप का झटका काफी देर तक महसूस किए गए। जिसके वजह से लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास है। इसके साथही रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 मांपी थी। कुछ दिनों पहले भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके
जानकारी के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि भूकंप का केंद्र चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में 80 किलोमीटर की गहराई में था। जिस वक्त गहरी नींद में सो रहे थे, उसी समय भूकंप आया, जिससे लोगों ने अपने बेड को हिलते हुए महसूस किया।
11 जनवरी को भी महसूस हुए थे झटके
लगातार दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसके पहले 11 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई थी और इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था।
गूगल ने दुनियाभर के अरबों एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए एक साथ तीन नए फीचर्स जारी किए हैं। जिससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के फोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल जाएगा। नए फीचर्स के आने के बाद यूजर्स का एक्सपेरियंस बेहतर होगा। फास्ट तरीके से फोन को इस्तेमाल कर पाएंगे और डिवाइस मैनेजमेंट भी पहले से बेहतर होगी। वहीं, भूकंप आने से पहले की जानकारी मिल जाएगी।
TalkBack को लांच किया
गूगल ने TalkBack को लांच किया है जो कि एंड्रॉयड स्क्रीन रीडर है। इसे इन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी आंखों से देख नहीं सकते या जिननकी आंखों में दिक्कत है। गूगल ने इसके साथ जेमिनी एआई का सपोर्ट दे दिया है। यह पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगा और डीटेल में जानकारी देगा। अब सर्किल टू सर्च की मदद से आप म्यूजिक भी सर्च कर सकेंगे। इसके लिए आपको फोन के होम बटन को थोड़ी देर दबाकर रखें और एक्टिव होने के बाद म्यूजिक के बटन पर क्लिक करें और ट्रैक करें। इसके बाद आपको म्यूजिक का ट्रैक नेम, सिंगर और यूट्यूब का लिंक मिल जाएगा। यदि आपको सुनने में परेशानी है तो यह फीचर आपके लिए है।
गूगल क्रोम पर किसी पेज को सुन सकेंगे
नए अपडेट के बाद यूजर्स गूगल क्रोम पर किसी पेज को सुन सकते हैं। सुनने के लिए अपनी भाषा और स्पीड का भी ऑप्शन मिलेगा।गूगल ने एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम को पूरे अमेरिका के लिए रिलीज कर दिया है। गूगल ने इस नए फीचर को लेकर कहा है कि भूकंप के झटके आने से पहले आपको अलर्ट मिल जाएगा।
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के हाथों से एक तरफ टीम की कप्तानी चली गई. तो वहीं उनकी निजी जिंदगी में भी एक भूचाल आ गया है. दरअसल हार्दिक और नताशा अब एक- दूसरे से अलग हो गए हैं. दोनों ने अब अपने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. इसकी जानकारी क्रिकेटर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. हार्दिक का कहना कि वे आपसी सहमति से इस नतीजे पर पहुंचे हैं.
हार्दिक ने पोस्ट में लिखा
पोस्ट शेयर कर हार्दिक ने लिखा- चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है.. हमने अपनी पूरी कोशिश की और इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया. लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है. ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े.
आखिरकार टूट गया 4 साल का रिश्ता
हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी. पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें काफी दिनों से चल रही थीं लेकिन अब दोनों ने कंफर्म कर दिया है. पांड्या और नताशा ने 31 मई 2020 में शादी की थी. इसी साल उनके बेटे अगस्त्या का जन्म हुआ. पांड्या और नताशा ने कानूनी तौर पर शादी के बाद अद्भुत तरीके से शादी का जश्न मनाया था. उन्होंने कई रीति-रिवाजों के साथ शादी की. बता दें कि पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान बुरे दौर से गुजर रहे थे. एक तरफ उनका परिवार बिखर रहा था और दूसरी तरफ परफॉर्मेंस खराब हो रही थी. पांड्या टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए खेले. टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद वे बुरी तरह से रोए और उन्होंने अपने दिल का हाल बयां किया.
लोकसभा चुनावों के नतीजों ने सभी को चौंका दिया। जो परिणाम सामने आए शायद ही उनकी किसी ने कल्पना भी की हो। ऐसे में जिन नेताओं ने सपा का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा वो भी समर्थकों के सवालों के घेरे में हैं कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन ने भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा राष्ट्रीय लोकदल को चौंका दिया है। सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें आरएलडी का गढ़ माने जाने वाला मुजफ्फरनगर और कैराना भी शामिल है। सपा के इस प्रदर्शन ने जयंत चौधरी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं उन्होंने अखिलेश यादव का साथ छोड़कर कोई गलती तो नहीं कर दी? वहीं बीजेपी के अंदर भी चर्चा है कि जयंत को साथ लाकर बीजेपी ने तो गलती नहीं कर दी?
सपा का ऑफर ठुकरा कर क्या जयंत ने की गलती
दरअसल बीजेपी के साथ दोस्ती से पहले आरएलडी और सपा का गठबंधन था। विधानसभा के बाद दोनों साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे। सपा ने लोकसभा चुनाव में आरएलडी को 7 सीटों का ऑफर भी कर दिया था, जिसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कैराना, बागपत शामिल थी लेकिन जयंत ने यह ऑफर छोड़कर बीजेपी के साथ जाना पसंद किया। जयंत का कहना था कि सपा से गठबंधन करने पर 7 सीटें जरूर मिल रही थी, लेकिन प्रत्याशी भी सपा ही तय कर रही थी। इसलिए उन्होंने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया। वहीं नतीजों में जैसी सपा की आंधी चली, उसने कांग्रेस की वैतरणी को भी पार लगा दिया। अखिलेश यादव का ही कमाल था कि रायबरेली और अमेठी जैसी सीट पर जीत के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस को 6 सीटें मिल गई। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद पश्चिमी यूपी में आरएलडी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई लोगों का मानना है कि अगर आरएलडी भी सपा के साथ होती तो वह कम से कम 5 सीटें जीतने में कामयाब हो जाती। हालांकि आरएलडी के प्रवक्ता लोगों की चर्चाओं से सहमत नहीं हैं।
जयंत को एनडीए में लाना बीजेपी के लिए रहा नुकसानदेह
जयंत चौधरी का एनडीए का हिस्सा बनना भी किसी रोचक घटना से कम नहीं था। दरअसल केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद जयंत चौधरी अपने आपको एनडीए का हिस्सा बनने से रोक न पाए। बीजेपी के साथ जाने पर जयंत के हिस्से में दो सीट ही आई। तभी से आरएलडी के समर्थक जयंत चौधरी के फैसले पर सवाल उठाने लगे थे। अब जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए है तो आरएलडी के समर्थक एक बार फिर कहने लगे हैं कि जयंत चौधरी ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर गलती की। जैसे आरएलडी के समर्थक मानते हैं कि जयंत चौधरी ने बीजेपी के साथ जाकर गलती कर दी, वैसे ही बीजेपी के समर्थक भी मानते हैं कि जयंत को एनडीए में लाकर बीजेपी ने गलती कर दी। दरअसल जयंत को लाकर बीजेपी मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, मथुरा, अलीगढ़ जैसी जाट बहुल सीटों पर शानदार प्रदर्शन करना चाहती थी लेकिन नतीजे उलट आए। जयंत को साथ लाकर बीजेपी ने मुजफ्फरनगर और कैराना जैसी सीट गंवा दी, जो 2014 व 2019 में भी जीती थी।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में धरती पाकिस्तान में आए भूकंप के चलते हिली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 और सेंटर पाकिस्तान बताया जा रहा है। हालांकि, इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की बात नहीं सामने आई है।
घरों और ऑफिस से बाहर निकले लोग
दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए. लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, मियांवाली और भक्कर जैसे शहरों पर भी इसका असर महसूस हुआ।
पाकिस्तान था भूकंप का केंद्र
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि पाकिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। आपको बता दें, इससे पहले 29 अगस्त को इस्लामाबाद, रावलपिंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
दो हफ्तों में दूसरी बार हिली धरती
दिल्ली-एनसीआर में दो हफ्ते के अंदर ये दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इससे पहले 29 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में धरती हिली थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें पंखे, कुर्सियां और दूसरी चीजें हिलती नजर आ रही थीं। आपको बता दें, बुधवार को आए भूकंप के झटके दिल्ली समेत राजस्थान, चढीगढ़ और भी जगहों पर महसूस किए गए हैं।
लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं अपनी लाख कोशिशों के बाद भी विपक्ष सरकार नहीं बना पा रहा है और एक बार फिर मोदी सरकार सत्ता पर काबिज होने वाली है। जिसको लेकर विपक्ष और सबसे अधिक राहुल गांधी खासा परेशान हैं। जिसके बाद अब राहुल गांधी ने एक नया पैंतरा खेला है। राहुल गांधी अब अपने बयान से निवेशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों के आरोपों पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने पलटवार किया है।
"राहुल की बातों पर अब देश की जनता को भरोसा नहीं"
भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में भारतीय बाजार ने जो मार्केट कैप हासिल किया उससे पांच गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में हासिल किया गया। इसका सबसे बड़ा लाभ भारतीय निवेशकों विशेषकर खुदरा निवेशकों को इसका लाभ हुआ। आज वो सिर्फ मार्केट को दूर से नहीं देखते। आज वो निवेश करके उसका सीधा लाभ लेते हैं। एफपीआई की होल्डिंग यूपीए काल में 21% थी वो आज घटकर 16% हो गई है। विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी कम हुई है और भारतीय निवेशकों की बढ़ी है। यह 79 प्रतिशत से बढ़कर 84% हो गई है। ऐसे में राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद हैं। उनकी बातों पर अब देश की जनता को भरोसा नहीं है।
भारत का मार्केट कैप आज 415 लाख करोड़ रुपये- गोयल
इसके आगे बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा कि "दुनिया भर में इस तरह से इक्विटी मार्केट चलती है। देखना यह है कि लंबे अरसे में इक्विटी मार्केट में क्या हुआ है। देश के निवेशक जानते हैं कि पिछले दस वर्ष के सफलतापूर्वक मोदी सरकार के कार्यकाल में हमारा मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ का कीर्तिमान हासिल किया है। पीएसयू का मार्केट कैप भी चार गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ा है। यूपीए काल में भारत का मार्केट कैप मात्र 67 लाख करोड़ रुपये था। आज यह बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह 348 लाख करोड़ रुपये की बढ़त पिछले दस वर्षों में हुई है।"
टी 20 विश्व कप 2024 के आखिरी मैच की भारतीय स्क्वॉड ने सभी फैंस को हैरान कर दिया। फैंस टीम में जिस खिलाड़ी के दीदार को पलकें बिछाए बैठे थे। वही खिलाड़ी भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच से नदारद था। मैच से पहले भारतीय टीम से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। साथ ही इस खबर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और एक युवा खिलाड़ी के बीच मनमुटाव की खबरों को भी हवा दे दी है। दरअसल अनुशासन तोड़ने के आरोप में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।
टीम इंडिया मैनेजमेंट ने क्यों गिराई गाज?
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि भारत के लीग मैचों के बाद शुभमन गिल और आवेश खान भारत लौट जाएंगे। दरअसल, दोनों खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर रखा गया था लेकिन अब शुभमन गिल से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि शुभमन गिल को अनुशासनहीनता की वजह से वापस भारत भेजा जा रहा है। साथ ही खबर है कि शुभमन गिल भारतीय टीम को सपोर्ट करने के बजाय अपने साइड बिजनेस में बिजी थे। वह टीम इंडिया के साथ ट्रैवल करते हुए भी नजर नहीं आए। भारत और पाकिस्तान की जब 9 जून को न्यूयॉर्क में भिड़ंत हुई, तब रिजर्व प्लेयर रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश स्टेडियम में चीयर करते हुए दिखे थे।
रोहित शर्मा को गिल ने किया अनफॉलो
इसके अलावा शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। पिछले दिनों वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही आईपीएल में शुभमन गिल ने खूब रन बनाए, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की मुख्य टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ शुभमन गिल अमेरिका रिजर्व प्लेयर के तौर पर जरूर गए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025