GREATER NOIDA WEST: लिफ्ट के हादसे शहर में थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले नोएडा की एक सोसाइटी में लिफ्ट में फंसने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। इसका गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक सोसाइटी में लिफ्ट खराब हो गई। सुपरटेक के ईको विलेज-वन हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने से 5 लोग उसी के अंदर फंस गये।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक करीब 20 मिनट तक लिफ्ट खराब रही। इस दौरान उसमें 5 लोग फंसे रहे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। जानकारी के मुताबिक A2 टॉवर में रहने वाला एक परिवार लिफ्ट से छठे फ्लोर से नीचे की ओर जा रहा था। दूसरे फ्लोर पर अचानक लिफ्ट झटका देकर रुक गई। अचानक लिफ्ट रुकी और बेसमेंट की ओर चली लेकिन दोबारा फिर लिफ्ट से अटक गई।
GREATER NOIDA WEST के SUPERTECH ईको विलेज-1 सोसाइटी में लिफ्ट में फंसे 5 लोग, लगातार लिफ्ट खराब होने से सोसाइटी निवासियों में नाराजगी pic.twitter.com/QV5JFhM8i3
— Now Noida (@NowNoida) August 18, 2023
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
लिफ्ट ख़राब होने की घटना अब हाउसिंग सोसाइटी में आम हो चुकी है। आए दिन लिफ्ट खराब होने से हादसे का भी डर बना रहता है। सोसाइटी खराब होने के बाद लोगों ने बताया कि ये लिफ्ट खराब होने की पहली घटना नहीं है। इसके पहले कई बार लिफ्ट खराब हो चुकी है। जिसकी शिकायत भी मेंटिनेंस विभाग से की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Greater Noida: थाना बिसरख क्षेत्र में इकोविलेज वन सोसाइटी में एक युवक ने आत्मत्या कर ली। मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले युवक राहुल जीत (28) का शव शुक्रवार को फ्लैट में मिला है। परिजनों ने राहुल की हत्या का आरोप लगाते हुए पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच कर रही है।
रिटायर डीसीपी का बेटा था
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के नवीन नगर के रहने वाले बांकेलाल उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी थे। राहुल के भाई नवीन सिंह ने बताया कि उसके भाई बीएससी पास किया था। कुछ दिन पहले राहुल 50 हजार रुपये लेकर कंपटीशन की तैयारी करने के लिए नोएडा आया था। इकोविलेज वन में अपने कुछ दोस्तों के साथ रह रहा था। राहुल सोसाइटी की 14 नंबर टावर के एक फ्लैट में रह रहा था।
परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप
नवीन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे फोन आया कि राहुल ने आत्महत्या कर ली है। जब फ्लैट पर पहुंचे तब पंखे से राहुल का शव पंखे से लटका था। राहुल के पैर जमीन को छू रहे थे। इससे स्पष्ट है कि राहुल की हत्या करके पूरी घटना को आत्महत्या की शक्ल देने का प्रयास किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि यह आत्महत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025