Noida: मंगलवार को देश भर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम में लगे मेले में कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। मेले की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है। ट्रैफिक प्रशासन ने पर्व को देखते हुए मार्गों में बदलाव किया है। साथ ही कई रास्तों को बंद किया गया। इसके अलावा कई रास्तों को सिंगल साइड से चालू रखा जाएगा। अगर आप इन रूट से होकर गुजर रहे हैं, तो जरूर जान लें कि कहां-कहां रूट डायवर्जन किया गया है।
मेले के चलते रूट का डायवर्जन
मेले का कार्यक्रम नोएडा स्टेडियम और सेक्टर 62 में भी है। इसलिए सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 के चारों ओर जाम लगने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। यह डायवर्जन दोपहर के बाद से लागू होगा और दूसरे दिन तक लागू रहेगा। पुलिस ने इस डायवर्जन प्लान में कुछ वैकल्पिक रास्ते भी बताए हैं।
हेल्पलाइन भी किया गया जारी
किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक किसी को दिक्कत होने पर ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन नंबर- 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। सेक्टर 12-22 सेक्टर-56 से स्टेडियम तक जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 10 और सेक्टर- 21 यू टर्न से स्टेडियम की ओर 12-22और 56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 8, सेक्टर-10 सेक्टर-11, सेक्टर-12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इन रूट पर भी डायवर्जन
इसके अलावा सेक्टर 22 सेक्टर-24 थाना सेक्टर 24 तिराहा से एडॉब/ रिलायंस चौक सेक्टर-21 और 25 मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं सैक्टर-20, सेक्टर- 21,25,26 जलवायु विहार चौक से सैक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
Noida: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयादशमी पर्व पूर देश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र खत्म होने पर मंगलवार को दशहरा पर्व मनाने को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिले में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जगह-जगह रावण, विभीषण और कुंभकरण के बड़े-बड़े पुतले बनाए गए हैं, जिनका शाम को दहन किया जाएगा। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
सेक्टर 21 स्टेडियम में होगा पुतला दहन
इसी कड़ी में नोएडा के सेक्टर 21 स्टेडियम में दशहरा की त्यारी पूरी हो चुकी है। यहां रावण समेत तीनो भाइंयो के पुतले खड़े कर दिए गए है। इस बार रावण के पुतले की हाइट 70 फीट है। वहीं, मेघनाथ की 65 फीट और कुंभकरण की हाइट 60 फीट का पुतला है, जिसका शाम को दहन किया जाएगा। नोएडा में रावण दहन और मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
नोएडा ट्रैफिक पुलिस को ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 2 बजे से दशहरा पर्व पूर्ण होने तक नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए एवं सेक्टर-62 में आयोजन के समय यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा
(1) सेक्टर 12/22/56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(2) सेक्टर 10/21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर 12/22/56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(3) सेक्टर 8/10/11/12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(4) सेक्टर 31/25 चौक से सेक्टर-21/25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर 8/10/11/12 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(5) मैट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12/22 चौक होकर एडॉब/रिलाइन्स चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(6) कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अण्डरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर-12/22 चौक तक तथा सेक्टर-32 की ओर से एनटीपीसी अण्डरपास के आरम्भ से सेक्टर 12/22 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(7) सेक्टर 20/21/25/26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर 21/25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(8) सेक्टर 22/23/24 थाना सेक्टर-24 तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक, सेक्टर 21/25 मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
(1) रजनीगंधा चौक की ओर सेक्टर 12/22/56 तिराहा की ओर होकर जाने वाला यातायात सेक्टर 10/21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सेक्टर 31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
(2) सेक्टर 12/22/56 तिराहा से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-57 चौराहा, गिझौड चौक से सेक्टर-31/25 चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
(3) सेक्टर 12/22/56 तिराहा से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 12/22/56 तिराहा से मैट्रों अस्पताल चौक, सेक्टर 8/10/11/12 चौक से हरौला/झुण्डपुरा चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
(4) डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक, एडॉब/रिलाइन्स चौक की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर 31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
(5) सेक्टर-54 चौकी तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक होकर जलवायु विहार चौक की ओर जाने वाला यातायात गिझौड चौक से सेक्टर 31/25 चौक, निठारी होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
सेक्टर-62 पर रामलीला के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था
(1) आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर-62 चौकी की ओर से वैल्यू बाजार, फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
(2) आवश्यकता पड़ने पर वैल्यू बाजार सेक्टर-62 तिराहा से सेक्टर-62 चौकी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
(3) आवश्यकता पड़ने पर सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर से पीएमओ की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
(4) आवश्यकता पड़ने पर पीएमओ की ओर से सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
हेल्प लाइन नंबर जारी
उक्त पर्व पर आने वाले वाहनों की पार्किंग मोदी मॉल एवं एडॉब/रिलायस के मध्य खाली स्थान पर आवश्यकतानुसार की जायेगी। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। वाहनों के मार्ग पर खडे होने की स्थिति में यातायात पुलिस के पास उपलब्ध 04 क्रेनों को स्टेडियम/सेक्टर-62 के आस-पास यातायात व्यवस्थापन/संचालन हेतु भिन्न-भिन्न मार्गाें पर व्यवस्थापित किया जायेगा
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025