Noida: सेक्टर-68 में रितु की हत्या को 11 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसे लेकर किसान नेता अतुल यादव और रोहित यादव पर्थला निवासी ग्रामीणों के साथ एडीसीपी के बाहर अपनी मांग को मांगने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही ये चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सेक्टर-122 की रहने वाली रितु की शादी इसी साल 7 फरवरी को गढ़ी गांव सेक्टर-68 के आशीष तोमर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बात ही रितु प्रेग्नेंट हो गई। आरोप है कि रितु के ससुराल वाले उसके पिता से दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर रितु के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। रितु के परिजनों का आरोप है कि पति आशीष ने गर्भवती महिला के पेट में भी लात मार। जिससे उसके बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। परिजनों का ये भी आरोप है कि रितु को खून की जरुरत थी, लेकिन ससुरालवालों ने उसे खून नहीं चढ़वाया जिससे उसकी भी 20 नवंबर को मौत हो गई।
गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
रितु की मौत को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब परिवार वालों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है। किसान नेता अतुल यादव और रोहित यादव की अगुवाई में ग्रामीण आज एसडीसीपी कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसान नेता ने कहा अगर पुलिस एक हफ्ते के भीतर आरोपियों को नहीं पकड़ा तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Noida: थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
दरअसल, 10 नवंबर को थाना सेक्टर-113 पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरी दी की कि उनकी बेटी की शादी इसी साल फरवरी में गढ़ी चौखण्डी निवासी आशीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गयी। इसके साथ ही जबरन गर्भपात कराया गया। जिससे बेटी बीमारी से ग्रस्त हो गयी। सेक्टर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस की जांच के दौरान 20 नवंबर को को पीड़िता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इसके बाद दहेज हत्या की धारा पुलिस ने बढ़ा दी थी। थाना सेक्टर-113 पुलिसने गोपनीय सूचना के आधार पर पर्थला सीएनजी पम्प के पीछे सर्विस रोड से आशीष तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025