छठे चरण के खत्म होते ही सातवें और अंतिम चरण का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। इन्हीं में सबसे हॉट सीट वाराणसी है। पीएम नरेंद्र मोदी यहां से चुनावी मैदान में हैं। वहीं पीएम मोदी के गढ़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने एक ज्वाइंट रोड शो निकाला। वाराणसी की सड़कों पर ये पहला मौका था जब दोनों नेताओं का रोड शो देखने को मिला है। प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो में अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी हुजूम देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय राय भी उनके साथ थे। उन्होंने जनता से समर्थन मांगा।
दुर्गाकुंड दुर्गा मंदिर से रोड शो की हुई शुरुआत
समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। दुर्गाकुंड दुर्गा मंदिर से रोड शो की शुरुआत हुई। डिंपल और प्रियंका ने दुर्गा मंदिर के बाहर शीश झुकाया। रोड शो मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, रविदास गेट, लंका पर महामना मदन मोहन मालवीय प्रतिमा, ट्रामा सेंटर, भगवानपुर, छित्तूपुर, सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर तक चला। दोनों नेताओं ने बाबा काल भैरव के मंदिर में करीब आधे घंटे तक दोनों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद रोड शो में शामिल हुईं। वाराणसी में रोड शो के दौरान गजब का उत्साह समर्थकों में देखने को मिला। गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। लंका चौराहा स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों काफिले के साथ सीर गोवर्धन से होते हुए संत रविदास की जन्स्थली पहुंचीं और मत्था टेका।
गोरखपुर में अखिलेश और प्रियंका ने की रैली
शनिवार को ही प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने गोरखपुर में भी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये लड़ाई, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ है, हम न्याय और हक की बात करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन प्रधानमंत्री इस बारे में एक शब्द नहीं बोलते। इस दौरान प्रियंका गांधी ने वादा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ नीतियां लाई जाएंगीं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
ये चुनाव देश के भविष्य के लिए- अखिलेश
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव देश के भविष्य के लिए है, संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है, लेकिन इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025