लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते है सभी पार्टियों ने भी अपनी तैयारियों में तेजी कर दी है। तो वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी लोकसभा चुनाव के लिए मैनपुरी में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान अखिलेश यादव और डिंपल की बेटी अदिति भी चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अपर्णा यादव की सीएम योगी से मुलाकात के बाद मैनपुरी बीजेपी प्रत्याशी बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
"अपर्णा यादव का सीएम से मिलना कोई नई बात नहीं"
अपर्णा यादव के मैनपुरी से बीजेपी प्रत्याशी बनने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा "कि मुझे इस बात का संज्ञान नहीं हैं। मैं क्षेत्र में हूं। अपर्णा पहले भी सीएम मिली हैं और अब भी मिली हैं तो कोई नई बात नही हैं। मैं समझती हूं समाजवादी पार्टी बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोगों का सहयोग प्यार साथ मिल रहा है।"
ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस-डिंपल
डिंपल यादव ने ईवीएम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। बहुत सारे लोग लगातार पिछले कुछ चुनावों से यह कह रहे हैं कि हमने वोट इस पार्टी को दिया था लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है तो एक तरह की क्लेरिटी होनी चाहिए, भले ही ईवीएम सही हो तो भी गांव और शहर के लोग चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो। सब जगह बैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। ईवीएम आई थी लेकिन फिर भी बैलट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। लोगों के मन में एक शंका का भाव है कि ईवीएम में जिनको हम वोट डालते हैं उनको वोट नहीं मिलता।"
"कोर्ट के दखल से बहुत सारी चीजें लाइन पर आयेंगी"
चुनावी बॉन्ड को लेकर डिंपल यादव ने कहा "कि कोर्ट का इस तरह से दखल रहेगा तो बहुत सारी चीजें लाइन पर आयेंगी जो अभी अव्यवस्था दिख रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव भी हुआ था अगर सुप्रीम कोर्ट दखल नहीं देता, तो बीजेपी नेता गलत तरीके से मेयर बने रहते। लोकतंत्र में गलत तरीके से चुनाव जीतना सही बात नहीं है।"
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025