लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनावी शोर थम गया है। 12 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे। जिसमें असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, कर्नाटक की 14, गोवा की 2, गुजरात की 25, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की 4, दमन और दीव की 2, और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है। हालांकि प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी से लेकर सभी दलों ने ताकत झोंकी। मैनपुरी में भी बीती रात अखिलेश संग रोड शो के बाद डिंपल यादव ने आज फिर धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी रोड शो के बाद हुए बवाल पर भी बयान दिया।
बीजेपी की साजिश बेनकाब- डिंपल यादव
मैनपुरी में सपाइयों के हुड़दंग और रोड शो के बाद हुए बवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग घबरा गए है, इसीलिए इन लोगों ने साजिश करी है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैनपुरी के लोग परिवर्तन को समर्थन देंगे। अगर तोड़फोड़ हुई है, तो हम भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि किसी के ऊपर भी अन्याय नहीं होगा। हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है की तोड़फोड़ किसने की है। इसके आगे उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी सारे माफ़िया प्रगति के लोग भाजपा में है।
संविधान बचाने की है लड़ाई- डिंपल यादव
डिंपल यादव ने प्रचार के दौरान कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है और जनता भी समझ चुकी है। लोगों को समझाना पड़ेगा या लड़ाई हमारे हक और न्याय की लड़ाई है, जो बड़ी मुश्किलों से हमें मिली है और उसे खत्म करने की कोशिश भाजपा कर रही है। वही संविधान में अधिकार दिया है। आंदोलन करने का लेकिन भारतीय जनता पार्टी डरती है। आंदोलनकारी से इसलिए किसान भाइयों को दिल्ली में नहीं जाने दिया घुसने नहीं दिया और उनके ऊपर रबर बुलेट की गोलियां चलाई, आंसू गैस के गोले फेंके। वहीं, किसान भाइयों के ऊपर कितना अत्याचार किया है ये हम सबने देखा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025