आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भक्तों के प्रसाद में मिलावट के बाद अब मथुरा के पेड़े जैसी मिठाई भी शक के घेरे में हैं. दरअसल यूपी की मैनपुरी सीट से सपा सांसद डिंपल यादव ने मथुरा के खोया को जांचने की मांग उठाई है. सपा सांसद डिंपल यादव ने इस तरह की मिलावट को 'बहुत गंभीर' मामला बताते हुए कहा है कि मथुरा में बिक रहे 'खोया' में भी मिलावट की खबरें सामने आई हैं. इसकी भी जांच होनी चाहिए
खाद्य विभाग लापरवाह और चुप- डिंपल
सपा सांसद डिंपल यादव 'जन जागरण संविधान बचाओ साइकिल यात्रा' के दौरान मीडिया से मुखातिब हुई. इस दौरान डिंपल ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी की मिलावट के बारे में पूछे गए एक सवाल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह 'बहुत गंभीर' मामला है. इसकी वजह से भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए. ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि मथुरा में मिलावटी खोया बेचा जा रहा है. बीजेपी सरकार को दोनों ही मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच करानी चाहिए.’ वहीं मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा है कि ‘खाद्य विभाग की विफलता के कारण मिलावटी पदार्थ और तेल लोगों के लिए बहुत गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं. जिस पर खाद्य विभाग लापरवाह और चुप है.’ आपको बता दें कि यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने परीक्षण के लिए मथुरा के प्रमुख मंदिरों से प्रसाद के 13 नमूने एकत्र किए हैं.
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट के मामले में कंपनी को नोटिस जारी
तिरुपति मंदिर में लड्डू में मिलावट के आरोपों के मद्देनजर FSSAI ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को कथित रूप से घटिया घी की आपूर्ति करने के लिए तमिलनाडु स्थित एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. FSSAI द्वारा भेजे गए नोटिस में खाद्य नियामक ने 'ए आर डेरी फूड प्राइवेट लिमिटेड' से पूछा है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियमन 2011 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए कंपनी का केंद्रीय लाइसेंस निलंबित क्यों न कर दिया जाए. नोटिस के अनुसार एफएसएसएआई ने कहा है कि FSSAI को मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश) स्थित 'प्रिवेंटिव मेडिसिन संस्थान' के निदेशक से जानकारी मिली है कि डिंडीगुल स्थित एआर डेरी फूड प्राइवेट लिमिटेड पिछले 4 सालों से तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति कर रही है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025