आज सुबह इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट अपने तयनुमा प्रोसेस से दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए तैयार थी। लेकिन फ्लाइट में बम प्लांट होने की धमकी मिलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बम की धमकी के बाद विमान को जांच के लिए एक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जहां पर एविएशन सिक्योरिटी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमों ने बारीकी से फ्लाइट का निरीक्षण किया।
बम की सूचना पर कुछ यात्री विमान से नीचे कूदने लगे
दिल्ली से वाराणसी जाने की फ्लाइट की समय सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर था। बम की सूचना मिलने पर क्रू ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से विमान से नोचे उतरने का अनुरोध किया। लेकिन फ्लाइट में कुछ यात्री इमरजेंसी गेट निकले, तो कुछ फ्लाइट के मेन गेट से नीचे कूदने लगे। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
फ्लाइट में लिखा ‘बम’
धमकी के बाद एविएशन सिक्योरिटी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमों ने बारीकी से फ्लाइट का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर मौजूद एक विमानन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक उड़ान भरने से पहले दिल्ली वाराणसी इंडिगो फ्लाइट के क्रू को प्लेन के टॉयलेट में एक नोट मिला जिस पर 'बम' लिखा हुआ था। क्रू ने इस नोट का संज्ञान लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट किया और यात्रिया को प्लेन से नीचे उतारा।
टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर लिखा था बम
इंडिगो ने एक बयान में कहा, 'दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी मिली थी। सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया’।
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 के टॉयलेट में एक टिशू पेपर पाया गया, जिस पर बम लिखा हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया> लेकिन यह एक अफवाह निकला और सिर्फ सनसनी फैलाने के इरादे से किसी ने यह हरकत की थी।'
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025