Noida: राजधानी दिल्ली में 7 से 10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर एनसीआर क्षेत्र में भी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किया जा रहे हैं. इसी कड़ी में गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्ट करने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जी 20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्क्षों और शासनाध्यक्षों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे। इसके तहत दिल्ली पुलिस द्वारा गौतमबुद्धनगर के बॉर्डर से दिल्ली राज्य में भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहन का प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. जिसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से नए रूट प्लान जारी किए गए हैं।
दिल्ली बॉर्डरः गौतमबुद्धनगर सीमा से दिल्ली राज्य से सटे निम्न बॉर्डर (चिल्ला, डीएनडी, कालिन्दी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोण्डली/झुण्डपुर) से दिल्ली सीमा में भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का प्रवेश 7 सितंबर को शाम पांच बजे से 10 सितंबर रात्रि 10.59 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। हालांकि आवश्यक वस्तुएं जेसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को दिल्ली पुलिस नो-एन्ट्री परमिशन के अनुसार जा सकेगें।
चिल्ला बॉर्डरः चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
डीएनडी बॉर्डरः डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
कालिन्दी बॉर्डरः कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
न्यू अशोक नगर बॉर्डरः डीएससी रोड से आकर न्यू अशोक नगर (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 से डीएससी रोड होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
कोण्डली/झुण्डपुरा बॉर्डरः झुण्डपुरा/कोण्डली (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन स्टेडियम चौक से शहर क्षेत्र होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वेः जनपद गौतमबुद्धनगर की सीमा प्रारम्भ से 7 सितंबर को शाम पांच बजे से 10 सितंबर रात्रि 10.59 बजे तक यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली राज्य की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का आवागन पुणतः प्रतिबन्धित रहेगा। हालांकि आवश्यक वस्तुएं जेसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को दिल्ली पुलिस नो-एन्ट्री परमिशन के अनुसार जा सकेंगे।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वेः 7 सितंबर को शाम पांच बजे से 10 सितंबर रात्रि 10.59 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली राज्य की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का आवागन पुणतः प्रतिबन्धित रहेगा। हालांकि आवश्यक वस्तुएं जेसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को दिल्ली पुलिस नो-एन्ट्री परमिशन के अनुसार जा सकेंगे।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वेः गौतमबुद्धनगर से भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का संचालन नो-एन्ट्री के प्रावधानों के साथ अन्य प्रान्त या अन्य जनपद के सामान्य आवागमन के लिए निम्न मार्गो का प्रयोग कर एनएच-24, एनएच-91 का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेंगे।
(1) जनपद मेरठ, हापुड, गाजियाबाद, से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा बील अकबरपुर से जनपद आगरा, मथुरा, लखनऊ व अन्य प्रान्तों में जाने के लिए एन0एच0-91 का प्रयोग करेगें।
(2) पलवल से ईस्टर्न पेरीफेरल द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का सिरसा लूप से उतरना पूर्णतः प्रतिबिन्धत रहेगा केवल गौतमबुद्धनगर आने वाले भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का संचालन नो-एन्ट्री के प्रावधानों के साथ प्रवेश कर सकेगें।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर आन्तरिक क्षेत्र
गौतमबुद्धनगर के आन्तरिक मार्गो पर भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का संचालन नो-एन्ट्री के प्रावधानों के साथ सामान्य आवागमन की अनुमति निम्न मार्गो पर प्रतिबन्धों के साथ (यमुना एक्सप्रेस-वे एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे) के साथ रहेगी। अन्य प्रान्त या अन्य जनपद के आवागमन हेतु एन0एच0-24, एनएच-91 एवं ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर नो-एन्ट्री के प्रावधानों के अनुसार गन्तव्य को जा सकेगें।जीरो प्वाईंट, परीचौक, पी-03 गोलचक्कर, होण्डा सीएल चौक, सूरजपुर घण्टा चौक ग्रेटर नोएडा व जपनद के आन्तरिक मार्ग पर नो-एन्ट्री के प्रावधानों के अनुसार गन्तव्य को जा सकेगें।
परीचौक ग्रेटर नोएडाः परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन परीचौक से होण्डा सीएल चौक, सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
पी-3 गोलचक्कर ग्रेटर नोएडाः पी-03 गोलचक्कर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन पी-03 गोलचक्कर से होण्डा सीएल चौक, सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
होण्डा सीएल चौक ग्रेटर नोएडाः होण्डा सीएल चौक से पुस्ता तिराहा/पी-03 गोलचक्कर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन होण्डा सीएल चौक से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
सूरजपुर घण्टा चौक ग्रेटर नोएडाः सूरजपुर घण्टा चौक से परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन सूरजपुर घण्टा चौक से तिलपता गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
जेवर टोल प्लाजा ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन जेवर कस्बा की ओर उतरकर सबौता अण्डरपास से खुर्जा की ओर जाने वाले बाईपास से जहांगीरपुर से खुर्जा, सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारीः यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर गौतमबुद्धनगर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 तथा दिल्ली यातायात पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 1095/011-25844444 एवं वाटस एप नम्बर 8750871493 पर सम्पर्क कर सकते है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में परिवर्तन किये जाने पर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस द्वारा भी परिवर्तन किया जायेगा।
Delhi: विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के चलते कर्तव्य की कई सड़कों पर रूट डायवर्जन किया गया। नार्थ और साउथ ब्लाक की सड़कों पर रूट डायवर्जन से दिल्ली की कई सड़कों पर जाम लग गया है। डायवर्जन का असर सोमवार सुबह से देखने को मिलने लगा। इसके चलते दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह से ही दिल्ली की कई सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है। आपको बता दें 26 जनवरी की छुट्टियों बाद सोमवार को सरकारी कार्यालय खुले, जिसके चलते जाम की स्थित बनी हुई है।

वीआईपी मूवमेंट के चलते लग गया जाम
नई दिल्ली इलाके में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत मंडपम में कार्यक्रम है। साथ ही कई वीआईपी मूवमेंट होने के चलते कई सड़कों पर रूट डायवर्ट किया गया है। जिसके चलते दक्षिणी दिल्ली,दक्षिण पूर्वी दिल्ली, उत्तरपूर्वी दिल्ली आदि स्थानों पर भी जाम के हालात रहें। दफ्तर जाने की जल्दी में लोगों के एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में जाम के हालात और ज्यादा खराब हो गए।
आलम ये है कि नई दिल्ली में रूट डायवर्जन के चलते जाम लग गया। अन्य इलाकों में भी कई सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही सोमवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हुई है।
प्रदर्शन, बंद और चक्का जाम करना कोई आसान नहीं होता है. इस तरह के प्रदर्शनों में जहां एक ओर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में उथल-पुथल हो जाती है, वहीं दूसरी ओर इन प्रदर्शनों का हिस्सा बनने वालों की जिंदगी में भी कुछ कम मुश्किलें नहीं आती हैं. बता दें कि पिछले डेढ़ दशक में दुनियाभर में पहले से तीन गुना ज्यादा प्रदर्शन हुए हैं. इनमें से 23 प्रतिशत प्रदर्शन ऐसे थे, जो तीन महीने या उससे ज्यादा समय तक चले, लेकिन ये सारे ही प्रदर्शन सफल नहीं होते हैं, बल्कि इसका एक सेट पैटर्न है. वहीं शोध की मानें तो कुछ खास तरीके और संख्या के साथ हुए प्रदर्शन ही अपनी मांगें पूरी करवा पाते हैं. आज हम इन प्रदर्शनों की बात इसलिये कर रहे हैं क्योंकि एक बार फिर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किसान आंदोलन शुरू हो चुका है. दो साल पहले कृषि कानून निरस्त कराने में भी इस प्रोटेस्ट ने बड़ी भूमिका निभाई थी. किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, कि किसानों का ये दूसरा आंदोलन कामयाब होगा भी या नहीं.
ग्लोबल प्रोटेस्ट ट्रैकर से की जा रही निगरानी
यहां हम आपको एक वेबसाइट के बारे में बताते हैं, जिसका नाम है ग्लोबल प्रोटेस्ट ट्रैकर जो कि दुनिया भर में हो रहे प्रदर्शनों पर नज़र रखती है. इस वेबसाइट के मुताबिक साल 2017 से अब तक 400 से ज्यादा ऐसे प्रदर्शन हुए, जिन्हें काफी बड़ा माना जा सकता है, इनमें से 23 प्रतिशत विरोध 3 महीने या उससे ज्यादा चले. भारत का नाम भी इसमें शामिल है। बीते समय में यहां कई बड़े एंटी-गवर्नमेंट प्रोटेस्ट हुए, जैसे शाहीन बाग और कृषि कानून पर और अब एक बार फिर किसान दिल्ली की सीमाओं पर जमा हैं. डेढ़ दशक में 3 हजार से ज्यादा प्रोटेस्ट से पिछले 15 सालों में कई बदलाव हुए. जाहिर है कि बदलाव होंगे तो बहुत लोग ऐसे भी होंगे, जो उससे सहमत नहीं रहेंगे। यही लोग विरोध के लिए निकल पड़ते हैं. वर्ल्ड प्रोटेस्ट- ए स्टडी में कहा गया है कि साल 2006 से 2020 के दौरान 101 देशों में 3 हजार से ज्यादा विरोध हुए.
शांतिपूर्ण प्रदर्शन को मिलता है लोगों का सहयोग
आए-दिन होने वाले प्रदर्शनों को लेकर सर्वे कहते हैं कि इनमें से बहुत कम ही ऐसे होते हैं, जिनकी मांगे पूरी हो जाएं। इंटरनेशनल सेंटर ऑफ नॉनवायलेंट कन्फ्लिक्ट के अनुसार ऐसे प्रोटेस्ट की सफलता की गारंटी ज्यादा रहती है, जिनमें हिंसा न हो, शांति से किए जा रहे धरना प्रदर्शनों के सफल होने की गुंजाइश बाकियों से 50 प्रतिशत से भी ज्यादा होती है. वहीं हिंसक प्रदर्शन अक्सर कुचल दिए जाते हैं या फिर प्रदर्शनकारियों में ही दो फांक हो जाती है.
देश इस बार 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से दिल्ली में शुरु हो चुकी हैं। 15 अगस्त के दिन दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता है और यहां कई रंगारंग कार्यक्रम, प्रदेशों की झांकियां और परेड भी देखने को मिलती है। इसकी तैयारियां पहले से ही की जाती है। इस साल भी इसकी तैयारियों के लिए दिल्ली तैयार है। जिसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन की गाइडलाइन जारी की गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया ये फैसला
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल के लिए पर सोमवार (12.08.2024) के रात 10 बजे से मंगलवार (13.08.2024) को कार्यक्रम समाप्ति तक और स्वतंत्रता दिवस परेड के अवसर पर 14 अगस्त की रात 10 बजे से दिनांक 15 अगस्त का कार्यक्रम खत्म होने तक जनपद गौतमबुद्धनगर से दिल्ली जाने वाले (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी तरह की ट्रैफिक समस्या के लिए यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 जारी किया गया है।
ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी जानकारी
स्वतंत्रता दिवस के लिए 13 अगस्त यानी कि मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। किन रुट्स पर डायवर्जन रहेगा, कौन से रास्ते बंद रहेंगे। मंगलवार को घर से निकलने से पहले जान लीजिए...
इन रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद
मंगलवार ( 13 अगस्त) को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड तक और आईएसबीटी से लेकर आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड आवाजाही बंद रहेगी।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, रिहर्सल के लिए बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड और निजामुद्दीन खट्टा से सलीमगढ़ बाईपास होते हुए आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक बाहरी रिंग रोड से बचना चाहिए।
डायवर्जन का करें इस्तेमाल
हालांकि मुसाफिरों की सहूलियत के लिए उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपीएम मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड के रास्ते इस्तेमाल में लाने की सलाह दी गई है।
इसी के साथ ही पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर में व्हिकल का आवागमन एनएच-24, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड, रिंग रोड पर एम्स फ्लाईओवर के नीचे, निजामुद्दीन खट्टा, रिंग रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्य भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड और सफदरजंग रोड के वैकल्पिक मार्गों पर चलेगा और इसके विपरीत बंद रहेगा। इसी के साथ ही शांति वन की तरफ जाने वाला पुराना लोहे का पुल और गीता कॉलोनी पुल भी बंद किया जाएगा। आपको रिंग रोड तक पहुंचने के लिए डीएनडी, एनएच-24 (एनएच-9), युधिष्ठिर सेतु, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज से जाना होगा।
DTC बसों के रास्तों में भी बदलाव
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के साथ ही सिटी बसें भी 12 अगस्त की रात से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक रिंग रोड पर और आईएसबीटी से एनएच-24 (एनएच-9)/रिंग रोड पर एनएच टी-पॉइंट के बीच नहीं चलेंगी और वैकल्पिक मार्गों से जाएंगी।
Motorists in Delhi with pending traffic challans have a golden opportunity to settle their dues. On September 13
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025