Noida: थाना दनकौर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी को गोली मारने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
29 अगस्त को अंकित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह और उसके पिता भाई श्याम नगर मंडी में अपनी दुकान अग्रवाल कलेक्शन रेडीमेड गारमेंट्स की पर बैठे थे। तभी शाम 4:00 बजे देवटा निवासी विनोद अपने साथी सचिन के साथ दुकान पर कपड़ा खरीदने आया।
कपड़े खरीदने के दौरान विवाद पर चलाई थी गोली
कपड़े की खरीदारी के दौरान विवाद करने लगे और इसके बाद गाली गलौज देते हुए भाई अंकुर पर गोली चला दी। गोली लगने से भाई घायल हो गया। वही गोली चलाने के बाद विनोद और सचिन हथियार लहराते हुए बाहर बाइक लिए खड़े तरुण के साथ फरार हो गए। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जाट पड़ताल शुरू कर दी थी।
छुपाए हुए असलहे से पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस बुधवार को सचिन और विनोद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए बताये गये स्थान अजनारा गोल चककर ले गयी। यहाँ पर आरोपियों ने छुपाये हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली विनोद और सचिन के पैर में लग गई और दोनों घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए 2 तमन्चा और कारतूस बरामद कर लिया है।
Noida: दनकौर में चल रहे प्राचीन ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के छठवें दिन कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने फीता कर काट कर शुभारंभ किया।
सुरेंद्र द्रोणाचार्य मंदिर स्थित श्री द्रोणी स्टेडियम में 97 किलो और 125 किलो भार वर्ग में कुश्ती का आयोजन किया गया। 97 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला जोंटी भाटी और अभय राज के बीच हुआ। जिसमें जोंटी भाटी ने अभय को हराकर विजेता बने। वही 125 किलो ग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला मेरठ के रजत और आकाश अंतिम के बीच हुआ। रजत ने आकाश को मत देते हुए कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

इस मौके पर राकेश टिकैत ने विजेता पहलवानों का हौसला अफजाई किया। श्री द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने बताया कि 97 किलो भार वर्ग में जोंटी भाटी प्रथम, अभय राज द्वितीय, तृतीय मंदीप, चतुर्थ स्थान प्रदीप ने प्राप्त किया। जबकि जबकि 125 किलो भार वर्ग में मेरठ के रजत प्रथम आक्स अंतिम द्वितीय विपिन तृतीया और संजय ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया उन्होंने बताया कि दोनों भाग वर्ग में विजेताओं 51000 और उपविजेता 310000 और तृतीय स्थान पाने वाले पहलवानों को 11000 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
Noida: थाना दनकौर क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 5 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा स्कूटी और कार की टक्कर से हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत इको गाड़ी दिल्ली से बदांयू जा रही थी। दनकौर सिकंदराबाद रोड पर कनारसी के पास गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कूटी चालक महिला (22) और बाइक सवार संदीप पुत्र ओमवीर (23), प्रिंस पुत्र पदम सिंह (17) ग्राम कनारसी और विनय (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ईको में सवार तस्लीम पुत्र मुसाफिर निवासी जिला बदांयू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बाइक सवार विनय की मृत्यु हो गयी।
ईको गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने इको गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। थाना दनकौर पुलिस ने ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Greater Noida: दानकोर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास सोमवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिला है। शव को जानवरों ने नुकसान भी पहुंचाया है। सुबह शव को देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
दानकोर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम सलारपुर से आने वाले सड़क से सर्विस रोड पर बने हुए नाले में एक महिला का शव मिला है। जो लगभग तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना पर दनकौर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये गये तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर अन्य विधि कार्रवाई की गई। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आस पास है। मृतक महिला लाल रंग के कपड़े पहने हुई थी। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, प्रयास किये जा रहे है। थाना दनकौर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। महिला का शव झाड़ियों के पास मिला है। जानकारी के मुताबिक दानकोर थाना क्षेत्र के अट्टा गुजरान के पास सड़क किनारे रविवार को एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
महिला की नहीं हो पाई पहचान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला पहचान की नहीं हो सकी। पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Greater Noida: अक्सर आपने पति की प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी को थाने पहुंचते देखा और सुना होगा। लेकिन दनकौर कस्बे में इसके बिल्कुल विपरीत घटना सामने आई है। कस्बे के एक युवक ने पत्नी की पिटाई से परेशान होकर थाने पहुंच गया और शिकायत दी।
10 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक दनकौर कस्बा निवासी परचून की दुकान चलाने वाला दुकानदार शनिवार को कोतवाली पहुंचा। पत्नी की पिटाई से प्रताड़ित पति पुलिस के सामने रोने लगा। पहले पुलिस ने पति को शांत किया और उसकी समस्या सुनी। दुकानदानर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी और दो बच्चें भी हैं। वह कस्बे में परचून की दुकान चलाता है।
दिनभर की कमाई छीन लेती है पत्नी
पत्नी दिनभर की कमाई को छीन लेती है। जब वह विरोध करता है तो पत्नी पिटाई करती है। आगे बताया कि जब वह शनिवार को वह दुकान से घर पर गया तो पत्नी ने जेब से रुपये निकाल लिए। उसने विरोध किया तो डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने कराया समझौता
वहीं दुकानदार की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने पत्नी को भी बुलाया और फटकार लगाई। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी है। दुकान से कमाए हुए रुपये को नशे में उड़ा देता है। पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच समझौता हो गया है।
Greater Noida: दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजीत के चलते वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, मोटरसाइकिल बरामद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई है।
डीसीपी साद मिया खान के मुताबिक वसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को अली मोहम्मद को रोटी बनाने वाले तवे से पीटकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि धनोरी गांव के पास अली मोहम्मद की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी वसीम है और भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर वसीम आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी वसीम को रोकने का इशारा किया तो वह तीव्र गति से मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। इसके साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से वसीम घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।
Greater Noida: थाना दनकौर क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सिर में पंच लगने से हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, रविवार को रात्रि में यूट्यूबर मनीष ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें मौहम्मदपुर गुर्जर के रहने वाले दीपक सिंह को भी बुलाया था। पार्टी में दीपक, मनीष के अलावा अन्य दोस्तों ने जमकर शरा पी। इसके बाद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के के बाद मारपीट हुई। जिसमें दीपक के सिर में पंच लग गया। पार्टी में बीच बचाओ करके लड़ाई रोक दी गयी।
अस्पताल में हुई मौत
इसके बाद दीपक यहां से अपने घर चला गया। घर आने के 1-2 घंटे बाद दीपक की तबीयत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में लेकर गये, जहां पर चेक अप में पता चला कि दीपक के सर में ब्लड क्लोटिंग है। उपचार के दौरान दीपक की मृत्यु हो गयी। नोएडा एडीसीपी ग्रेटर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने यूट्यबर मनीष समेत 6 दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूचना पर थाना दनकौर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
Noida: यूट्यूबर मनीष के घर पार्टी में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना दनकौर पुलिस शराब पार्टी के दौरान दीपक के साथ मारपीट करने वाले योगेन्द्र और विजय को कनारसी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
कई आरोपी अभी भी फरार
बता दें कि 29 जनवरी को दीपक के पिता ने थाना दनकौर पुलिस को तहरीर दी थी कि, 28 जनवरी को करीब 11.00 बजे मेरे लडके को गांव के मनीष, प्रिंस, विक्की, योगेन्द्र, विजय, कपिल, मिंकू घर से बुलाकर अपने साथ ले गये थे। इन लोगों ने दीपक को शराब पिलाई। इसी दौरान इन लोगों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद सभी लोगों ने दीपक के साथ मारपीट की। जिससे दीपक के सिर में गम्भीर चोट लग गयी, जिसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर ईलाज के दौरान दीपक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Greater Noida: भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की बैठक विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने की और संचालन राजेंद्र योगी ने किया। मुख्य अतिथि जिला राहुल पंडित रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गांव चलो अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लेकर भरा जोश
जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज देश में 500 साल का सपना पूरा हुआ है। रामलाल अपने गर्भगृह में विराजमान हुए हैं। सभी कार्यकर्ता गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने में लग जाएं। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, अमित नागर, हरीश शर्मा, पंकज कौशिक, सोनू वर्मा, बालेश्वर, संजय शर्मा, अजीत चौहान, अमित नागर, आदेश शर्मा, योगेश शर्मा, अतुल मित्तल, नानक चंद शर्मा, वेदपाल कौशिक, अनिल गोयल मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025