GREATER NOIDA: दादरी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेच रहे दो तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ है।
गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल के अनुसार, थाना दादरी पुलिस ने 19 अगस्त को शातिर गांजा तस्कर मुस्तकीम पुत्र फजलू उर्फ फज्जू निवासी चाँद मस्जिद के पास नई आबादी कस्बा और समीर पुत्र जरीफ निवासी बाटा शोरूम वाली गली कटहैरा रोड कस्बा को 7 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
दादरी पुलिस टीम ने गांजा तस्करों को रेलवे रोड पेट्रोल पम्प के सामने नाले के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर है । जो गांजा तस्करी करके मिले रूपयो से शौक व नशा करते है। इन दोनों के खिलाफ दादरी थाने के अलावा जिले के अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जो विभिन्न लोगों द्वारा दर्ज कराया गया है
थाना दादरी पुलिस ने लिफ्ट लेकर धोखाधड़ी करने वाला 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार यानी कि 5 मई को थाना दादरी पर तहरीर दी गयी थी। शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अभियुक्तगण द्वारा वादी से 72,200/- रूपये ले गए। वादी द्वारा पैसे मांगने पर वापस न करने के सम्बन्ध मे थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल मामला पंजीकृत कराया गया था ।
बरामद हुए 50 हजार
पुलिस को घटना से सम्बन्धित 50 हजार रूपये, 1 कार और 1 नाजायज तमंचा साथ ही ही एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का विवरण
अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण भोले भाले लोगो को विश्वास मे लेकर उनके साथ धोखा-धड़ी की घटनाएं करते है । 04-05 दिन पहले अभियुक्तों द्वारा जारचा मोड दादरी से एक व्यक्ति को इसी गाडी में बैठा लिया और उस व्यक्ति से अभियुक्तों ने अपने आप को क्राइम ब्रांच को होना बताया और ये भी बताया कि नोएडा में 40,000 हजार रुपया नकली मिला है और उस व्यक्ति से उसके रुपये नकली तो नही है।
चैक करने के नाम पर ले लिये और उसका पैसा अभियुक्तों ने अपने पास रखकर उस व्यक्ति से कहा कि तुम्हारा पैसा तुम्हारे थैले में रख दिया है और आगे चलकर हम लोगो ने उस व्यक्ति को शाहपुर के पास उतार दिया और अभियुक्त गाडी लेकर भाग गये थे, और अभियुक्तों ने उन रूपयो मे से शमशाद को 35,000/- रू0 व अश्वनी उर्फ अंकित को 20,000/- रू0 व मिथलेश को 15,200/- रू0 मिलकर आपस में बांट लिये थे जिनमें से अभियुक्तों ने कुछ पैसे आपस में मौज मस्ती में खर्ज कर लिए है। अभियुक्त इसी तरह से लोगो के साथ धोखाधडी करके ठगते है यदि लोग अभियुक्तों को इस तरीके से रुपये नही देते है तब अभियुक्तों द्वारा उनसे लूटपाट करते है।
थाना दादरी पुलिस ने सोमवार को दहेज केस के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसपर अपनी बहू को 2 लाख से अतिरिक्त दहेज की लालच में करंट लगाकर मारने का आरोप था। आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला है।
दहेज केस में बेटे के बाप पिता गिरफ्तार
सोमवार 3 जून 2024 को पुलिस ने दहेज केस में वांछित एक और अभियुक्त नजाकत पुत्र फकरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे एनटीपीसी दादरी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मामला दर्ज होने के बाद थाना दादरी पुलिस ने पति सोयेब (20) को एनटीपीसी दादरी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
क्या है मामला?
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बीते महीने 25 मई को वादी ने पुत्री से अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रूपये नकद की मांग पूरी न होने पर बिजली का करंट लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिसपर वादी ने परिवारजन सोयेब (पति), नजाकत (ससूर), साकिर (चाचा), रूबीना (चाची) के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिस पर थाना दादरी ने दहेज अधिनियम पंजीकृत कराया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025