श्रीलंकाई प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल भारत दौरा पर है। इसी कड़ी में दल के सदस्यों ने गौतमबुद्धनगर का दौरा किया। श्रीलंकाई अधिकारियों ने केंद्र, राज्य और जिलों के प्रशासनिक ढांचे, योजनाओं और कार्यक्रमों पर गहन जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से दौरा किया। श्रीलंकाई अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल पहले जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने श्रीलंकाई अधिकारियों को गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक ढांचे, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का "शो विंडो" जनपद है, जो अपनी औद्योगिक उपलब्धियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जनपद में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के साथ-साथ तीन तहसीलें भी हैं।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट और साइबर सेल का भी दल ने किया दौरा
डीएम ने श्रीलंकाई अधिकारियों को जनपद के विभिन्न पदों और जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला। इस वर्कशॉप में श्रीलंकाई अधिकारियों ने भी अपने सवाल पूछे और योजनाओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को जानकारियां साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद जिलाधिकारी वर्मा ने श्रीलंकाई अधिकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कराया। वर्कशॉप और भ्रमण के बाद, प्रतिनिधिमंडल को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट और साइबर सेल का भी दौरा कराया गया। जहां उन्होंने काम की प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
वर्कशॉप में मौजूद रहे अधिकारीगण
इस अवसर पर वर्कशॉप में श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान, जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025