पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मतदान हेतु बनाये गये बूथों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज मिहिर भोज पीजी डिग्री कॉलेज दादरी एवं रामाज्ञया पब्लिक स्कूल जारचा रोड दादरी में पहुंचकर मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया।
वोटरों को उचित सुविधा मुहैया कराने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में बनाए गए बूथों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि बूथों पर आने-जाने वाले रास्ते ठीक करने, जनपद में बने सभी बूथों को आने-जाने वाले रास्ते और बूथों के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान कार्मिकों को भी बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों व बूथों पर साइन बोर्ड, रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये, ताकि आने वाले वोटरों को कोई समस्या ना हो।
थानाध्यक्ष एवं चौकी इचांर्जों को भी निर्देश दिए
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने मतदेय स्थलों से संबंधित थानाध्यक्ष एवं चौकी इचांर्ज को निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूथों के आसपास सभी कानून व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप बनाई रखी जाए। ताकि मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों एवं वोटरों को अपने बूथों पर आने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद पुलिस कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट दादरी रोड पर बनाए गए पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी
इस अवसर पर डीसीपी शाद मियां खान, उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्र, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025