Noida से बड़ी खबर: सिलेंडर फटने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे, गोलगप्पे की दुकान पर हादसा

Noida: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर में सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल हो गये। हादसा गोलगप्पे की दुकान पर हुई। जहां दुकान में रखा सिलेंडर अचानक फट गया और दुकान के आस-पास खड़े लोग गंभीर रूप से झुलस गये। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में झुलसे सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

By Super Admin | October 14, 2023 | 0 Comments