Noida: यूपी पुलिस का एक मानवीय और साहसी चेहरा सामने आया है। नोएडा पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचा ली। नोएडा पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है। युवक के बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही पीआरवी के सिपाही मौके पर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 43 में गोदरेज टावर की बिल्डिंग निर्माणाधीन है। पीआरवी 112 पर सूचना मिली कि निर्माणाधीन बिल्डिंग से युवक कूदने जा रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे तो देखा निर्माणाधीन बिल्डिंग कीं 28वीं मंज़िल से साईट सुपवाइज़र कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सुपरवाइजर को बचाने के लिए उससे बात शुरू कर दी।
बातों में उलझाकर अपनी तरफ खींचा
इसी बीच PRV 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल विवेक और मनोज बिल्डिंग के 28वीं मंजिल पर पहुंच गए। छत किनारे बैठे सुपरवाइजर को दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी बातों में उलझाए रखा। इसी बीच अचानक सिपाहियों ने सुपरवाइजर को अपनी ओर खींच लिया। जिससे साइट सुपरवाइजर की जान बच गई। युवक को बचाने का वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं, पुलिस कर्मियों की सही समय पर पहुंचकर युवक को आत्महत्या करने से रोकने पर सराहना हो रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025