
दिल्ली की सातों सीटों पर वोटिंग जारी है, चुनाव आयोग के मुताबिक मौजूदा समय तक दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे है।
दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी की बढ़त
चांदनी चौक - प्रवीण खंडेलवाल - 13,995
ईस्ट - हर्ष मल्होत्रा - 17,453
नई दिल्ली - बांसुरी स्वराज - 20,528
नॉर्थ ईस्ट - मनोज तिवारी - 44,427
नॉर्थ वेस्ट - योगेंद्र चंदोलिया - 83,135
साउथ - रामवीर बिधूड़ी - 37,570
वेस्ट - कमलजीत - 50,487
सीएम केजरीवाल जेल में देख रहे चुनाव नतीजे
तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लोकसभा चुनाव के नतीजे देख रहे हैं। सुबह से अपने बैरिक में लगे टीवी पर चुनाव के नतीजों पर वह नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए वह अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे। 2 जून को उन्होंने फिर सरेंडर कर दिया और वह अब तिहाड़ जेल में बंद हैं।
लोकसभा चुनावों की काउंटिंग जारी है। वहीं राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती आठ बजे शुरू चुकी है। दिल्ली में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पानी और ओआरएस की भी व्यवस्था की गई है।
पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 8543 वोट से आगे
पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा की बढ़त 48854 हो गई है। वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 1 लाख 2 हजार 437 वोट से आगे चल रही है। उधर नई दिल्ली से भाजपा 1500 वोट से आगे है।
भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे
उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 1 लाख 98 हजार 927 वोटों मिले हैं। मनोज तिवारी 30 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दक्षिण दिल्ली सीट पर सात लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी को मिले 2 लाख 7 हजार 619 वोट।
बांसुरी स्वराज ने बनाई बढ़त
चांदनी चौक से भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल 1 लाख 10 हजार 805 वोटों से आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती 91 हजार 941 वोट मिले हैं और भाजपा की बांसुरी स्वराज को 1 लाख 10 हजार 421 वोट मिले।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025