Noida: देश में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद बाद नोएडा में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। नोएडा सेक्टर-36 में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला है। नेपाल से लौटे से व्यक्ति ने प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जांच के लिए नमूने दिए थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति से संपर्क कर होम आइसोलेशन की गाइडलाइन के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दी गई है।
एक सप्ताह पूर्व नेपाल से लौटने पर कराई थी जांच
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुग्राम स्थित एमएनसी में काम करने वाला एक व्यक्ति कंपनी की निर्देशन पर नेपाल गया था। करीब एक सप्ताह पूर्व नेपाल से लौटने पर कोविड जांच कराई थी। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस कारण दूसरी बार 18 दिसंबर को नमूना दिया था। दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि व्यक्ति होम आइसोलेशन में है।
स्वास्थ्य विभाग की दवाएं लेने से किया इंकार
विभाग की ओर से पाजिटिव व्यक्ति से संपर्क कर कोरोना के इस्तेमाल में जरूरी दवा भिजवाने की पेशकश की गई थी। लेकिन व्यक्ति ने विभाग से किसी भी प्रकार की दवा लेने से इनकार किया है। व्यक्ति का कहना है कि वह पहले से डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रहा है। हालांकि एहतियात के तौर पर विभाग की ओर से व्यक्ति के नमूने की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए नमूने को लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, केरल समेत दक्षिण भारत के दूसरे राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने के बाद विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।
New Delhi: देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में भी ये काफी तेजी से पैर पसारता नजर आ रहा है। इस बीच गुरुग्राम में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। जिससे यहां एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। जिन दो लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है, उनमें से एक हाल ही में इंडोनेशनया से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 18 से 23 दिसंबर के बीच स्वास्थ्य विभाग ने 200 से अधिक लोगों सैंपल टेस्ट करवाए थे। जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने कहा, चूंकि मरीजों में कोविड के हल्के लक्षण हैं। इसलिए इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना के नए वैरिएंट का कहर, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
बीएचयू अस्पताल, जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड की जांच भी कराई जा सकेगी। दो दिन पहले ही शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के बढ़ते प्रभाव के बाद शासन ने गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण की समस्या वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। साथ ही आईएमएस बीएचयू में जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।
डब्ल्यूएचओ ने की निगरानी बढ़ाने की अपील
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में कोरोना के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 और इन्फ्लूएंजा सहित श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों से सुरक्षात्मक उपाय करने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य निकाय ने कहा, कोरोना वायरस वैश्विक स्तर पर सभी देशों में विकसित हो रहा है, बदल रहा है और फैल रहा है। हालांकि, मौजूदा सबूत बताते हैं कि जेएन.1 से अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य को कम जोखिम है। हमें प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए और मामलों की निगरानी जारी रखनी चाहिए। क्षेत्रीय निदेश ने कोरोना और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, 'डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित कोरोना के सभी टीके जेएन.1 सहित सभी वैरिएंट से गंभीर बीमारियों और मौतों से बचाव करते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025