Noida: देश में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद बाद नोएडा में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। नोएडा सेक्टर-36 में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला है। नेपाल से लौटे से व्यक्ति ने प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जांच के लिए नमूने दिए थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति से संपर्क कर होम आइसोलेशन की गाइडलाइन के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दी गई है।
एक सप्ताह पूर्व नेपाल से लौटने पर कराई थी जांच
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुग्राम स्थित एमएनसी में काम करने वाला एक व्यक्ति कंपनी की निर्देशन पर नेपाल गया था। करीब एक सप्ताह पूर्व नेपाल से लौटने पर कोविड जांच कराई थी। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस कारण दूसरी बार 18 दिसंबर को नमूना दिया था। दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि व्यक्ति होम आइसोलेशन में है।
स्वास्थ्य विभाग की दवाएं लेने से किया इंकार
विभाग की ओर से पाजिटिव व्यक्ति से संपर्क कर कोरोना के इस्तेमाल में जरूरी दवा भिजवाने की पेशकश की गई थी। लेकिन व्यक्ति ने विभाग से किसी भी प्रकार की दवा लेने से इनकार किया है। व्यक्ति का कहना है कि वह पहले से डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रहा है। हालांकि एहतियात के तौर पर विभाग की ओर से व्यक्ति के नमूने की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए नमूने को लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, केरल समेत दक्षिण भारत के दूसरे राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने के बाद विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।
New Delhi: देशभर में फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 797 नए मरीज मिले हैं और 5 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के नए केस आ ने के बाद देश में एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 4,091 पहुंच गया है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए। कोरोना जांच बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों से पहले की तरह सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। केंद्र व राज्य सरकारों को कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025