Greater Noida: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम जगनपुर अफजलपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर उतार-चढ़ाव के लिए इंटरचेंज के कार्य का शुभारंभ किया। यह इंटरचेंज 123 करोड़ रुपए की धनराशि से लगभग 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
नोएडा एयरपोर्ट के लिए यह इंटरचेंज मील का पत्थर साबित होगा
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "यह इंटरचेंज ज़ेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नोएडा हवाई अड्डे से गाज़ियाबाद, मेरठ, सहारनपुर के लोगों को भी सहूलियत होगी। साथ ही आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस के लोग भी इंटरचेंज बनने पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा बिना जाए सीधे मेरठ और गाज़ियाबाद जा सकेंगे।"
ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि "इस इंटरचेंज के बनने से नोएडा हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी और सुगम होगी। ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और धन और समय की भी बचत होगी।" इससे पहले मुख्य सचिव रबूपुरा स्थित जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां ज़ेवर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनपद के विभिन्न मुद्दों पर दोनों की सकारात्मक वार्ता हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुणवीर सिंह, एसीईओ श्री कपिल सिंह, विपिन जैन, आईएसडी श्री शैलेन्द्र भाटिया, शैलेन्द्र सिंह, जीएम प्रोजेक्ट श्री एके सिंह आदि भी मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025