अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अमरोहा नगर कोतवाली के रेलवे स्टेशन पर एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनी सीमेंटेड कुर्सी पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ समेत सिविल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार सिपाही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक सिपाही तैय्यब अमरोहा के जोया कस्बे का रहने वाला था और बागपत जिले में तैनात था। हालांकि मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025