New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद पहली बार संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुना गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से सभी स्वीकार कर लिया। इस बैठक में सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी सांसद राहुल गांधी प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इससे पहले शनिवार को ही राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा'
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर में जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई, वहां हम दोनों सीटें जीते। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हुआ। बैठक करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। बैठक में खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि सत्ता में हो या नहीं, हमें निरंतर काम करते रहना है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025