मेरठ के बागपत रोड स्थित सार्थक सिटी कॉलोनी में अवैध OYO होटल को लेकर सोमवार को क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने एमडीए ऑफिस में जमकर हंगामा कर दिया। OYO होटल रेजिडेंशियल कॉलोनी में खोले गए हैं, जिससे महिलाओं को भारी आपत्ति है, उनका कहना है घर के सामने OYO होटल हैं, जिससे महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही है। महिलाओं के साथ भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव सिक्का ने वीसी को मामले की जानकारी देते हुए अवैध होटल को सील किए जाने की मांग की है।
‘रिपोर्ट लिखा चुकें, दो बार DM के पास जा चुके’
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वो इसकी रिपोर्ट थाने में लिखा चुकी है, साथ ही दो बार डीएम ऑफिस भी जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। लेकिन कल ( बीते दिन) से कुछ कार्यवाही हुई है। मामला मीडिया की पंहुच में आया है।
बाइपास पर बागपत रोड स्थित सार्थक सिटी कॉलोनी की रहने वाली सैकड़ों महिलाएं अपने बच्चों को लेकर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव सिक्का के साथ सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के ऑफिस पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ दबंगों ने मकान खरीदकर उनमें अवैध रूप से होटल खोल लिए हैं। जिनमें खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है। जिसके चलते कॉलोनी की शरीफ महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

‘देह व्यापार बंद करों’ के लगे नारे
इस प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने देह व्यापार बंद करों के नारे लगाए। साथ ही हाथ में भी हिंदी में ‘OYO होटल बंद करो, बहन बेटी को सुरक्षित करो’, के बोर्ड महिलाओं ने पकड़े थे।
महिलाओं को कार्यवाही का आश्वासन दिया
महिलाओं के मुताबकि, थाने से लेकर आला अधिकारियों तक इस मामले में शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, राज्यमंत्री संजीव सिक्का ने एमडीए वीसी से इन अवैध होटल को तत्काल सील किए जाने की मांग की। मीडिया में इस बात के आने के बाद, एमडीए वीसी में भी महिलाओं को इस मामले में त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025