New Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के 42 वें संस्करण में उत्तर प्रदेश पवेलियन में यूपी दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश पवेलियन प्रगति मैदान में हॉल नंबर दो पर दर्शाया गया है। इसमें प्रदेश के विभिन्न प्राधिकरणों के स्टाल भी लगाये गये है। जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण द्वारा भी स्टाल लगाया गया है। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने यमुना प्राधिकरण स्टाल का जायजा लिया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा मुख्य सचिव को प्राधिकरण की योजनायों से अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने प्राधिकरण के प्रयाशों की प्रसंशा की गयी।
6 वर्षों के औद्योगिक विकास को किया गया प्रदर्शित
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने मुंख्यमंत्री को बताया कि 6 वर्षों के औद्योगिक विकास, अवस्थापना विकास सहित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पॉड टैक्सी, फ़िल्म सिटी, डेटा सेंटर पार्क आदि अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। प्राधिकरण के स्टाल पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, yeida फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट, मेडिकल ड्वाइसेज पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, अपेरल पार्क, टॉय पार्क सहित विभिन्न योजनावों की प्रगति को दर्शाया गया है।
सीईओ ने सीएम योगी योजनाओं के बारे में दी जानकारी
मुख्यमंत्री बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की एफ़डीआई योजना के अंतर्गत पहला आवंटन यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा डेटा सेंटर पार्क योजना के अंतर्गत किया गया है। प्राधिकरण द्वारा सिफ़ी इंफ़िनिट स्पेसेस लिकिटेड को डेटा सेंटर के निर्माण के लिए भूखंड का आवंटन किया गया है। डेटा सेंटर पार्क में 02 आवंटन कर दिये गये है। शीघ्र ही अवशेष भूखंडों के आवंटन की नयी योजना जारी की जायेगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सीएम को बताया कि प्राधिकरण की गिल्म सिटी परियोजना तथा पॉड टैक्सी योजना की इंटरनेशनल बिड निकाली गयी थी। जिसमे बिड कि अंतिम तिथि 30.11.2023 को नियत है। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, स्टाफ़ ऑफिसर नंदकिशोर सुन्दरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Greater Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर नोएडा पहुंच रहे हैं। सीएम योगी के ग्रेटर नोएडा दौरे को नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन व मार्केट में संदिग्ध लोगों से की पूछताछ के साथ वाहनों की चेकिंग की । भीड़भाड़ वाले इलाके व मेट्रो स्टेशन पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड टीम भी मौजूद हैं। इसके अलावा तीन पीएससी कंपनी को तैनात किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग साढ़े 11 बजे बैनेट यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। 12:30 से GBU में तीनो प्राधिकरणों की करेंगे समीक्षा बैठक करें। इसके अलावा सीएम लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और DM मनीष कुमार वर्मा के साथ भी बैठक करेंगे । तकरीबन 3 घंटे ज़िले में मुख्यमंत्री रहेंगे।
New Delhi: मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को सीएम योगी आदित्यानाथ ने दिल्ली में अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं से मुलाकात की और बधाई दी। वहीं, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट की पहली बैठक से पहले हुई इस मुलाकात में यूपी के लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर सीएम योगी और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई है।
सिर्फ 33 सीटों पर सिमटी भाजपा
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से बीजेपी को 33 सीटें जीतने में कामयाब हो पाई हैं। भाजपा की सहयोगी रालोद ने दो व अपना दल ने एक सीट जीती है। जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की झोली में 37 सीटें गई हैं। वहीं, सपा के साथ गठबंधन में लड़ी कांग्रेस को भी 3 सीटें मिली हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद अपनी सीट से जीतने में सफल रहे हैं। वहीं, 2014 की तरह बसपा का इस बार भी शून्य पर ही रह गई है।
केंद्र सरकार के 7 मंत्री हार गए चुनाव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत गए हैं, जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली और अखिलेश यादव ने कन्नौज से जीत हासिल की है। वहीं, केंद्र सरकार के सात मंत्री भी चुनाव हार गए हैं। जिसमें स्मृति ईरानी भी शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा ने अपने 47 सांसदों को फिर से टिकट दिया था, इनमें से 26 हार गए हैं।
UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 को लेकर प्रशासन में काफी उत्साह है। बड़े व्यावसायिक और सांस्कृतिक महत्व के चलते ये इवेंट काफी खास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे, तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया, जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का धन्यवाद किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम योगी को उत्तर प्रदेश के गेमचेंजर कह दिया। इसी बीच सीएम योगी ने अपनी बातचीत में जेवर एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट दे दी है।
जेवर एयरपोर्ट को लेकर आई बड़ी खबर
जेवर एयरपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि
‘मौजूदा समय में हमारे पास 7 एक्सप्रेसवे है और 6 पर हम कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में 11 एयरपोर्ट कार्यरत हैं और 10 पर काम चल रहा है। इसमें 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वर्तमान में क्रियाशील हैं। देश का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट जनपद जेवर में बनकर तैयार हो रहा है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गंगा एक्सप्रेसवे भी महाकुभं 2025 से बनाकर तैयार हो जाएगा’।
यूपी में MSME को लेकर सीएम योगी ने क्या कहा?
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 का उद्घाटन उपराष्ट्रपति के हाथों संपन्न हुआ। जिसको लेकर सीएम योगी ने पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि 'ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। अगले पांच दिनों तक यहां पर G2G, G2B जैसे अनेकों कार्यक्रम होंगे, जो उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक विभिन्नता को प्रदर्शित करेंगे। यूपी के उद्यमियों को अपने प्रोजेक्ट को पेश करने का अवसर प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक एमएसएमई यूनिट वाला राज्य है। 96 लाख यूनिट्स के साथ एमएसएमई, प्रदेश में कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है। आज उत्तर प्रदेश केवल एमएसएमई के लिए नहीं बल्कि बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जाता है'।
5 दिनों तक चलेगा ट्रेड शो
आपको बता दें, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आने वाले 5 दिनों तक चलेगा। 25 सिंतबर से शुरु होने के बाद 29 सिंतबर तक यहां आयोजन होगा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में बिजनेस को प्रमोट करना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में करीब 2,500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें गौतमबुद्ध नगर के 175 स्टॉल शामिल हैं। इस शो में 900 स्टार्टअप कंपनियां भी पार्टिसिपेट रही हैं। इस आयोजन के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आयोजन में करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025