Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छपरौला में अधिसूचित एरिया पर अवैध कब्जे को सोमवार को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर की मदद से करीब 25000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छपरौला गांव में अतिक्रमण को हटवाया। एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि अधिसूचित एरिया में बाउंड्री बनाकर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर परियोजना विभाग की टीम प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों, स्थानीय पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गई।
लगभग 25000 पर मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर लिया गया है। उन्होंने कालोनाइजरों को चेतावनी दी है कि दोबारा से अतिक्रमण करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025