Greater Noida West: गौर सिटी छठ पूजा समिति हर वर्ष की तरह छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मना रहा है। छठ महापर्व का आयोजन पारंपरिक भक्ति, सौन्दर्य एवं भव्यता के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
इसी क्रम में छठ घाट, लेक व्यू पार्क, गौर सिटी की साफ-सफाई की गई। छठ घाट के सफाई अभियान में गौर सिटी छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस बार सात नए घाटों का निर्माण करवाया गया है। समिति के सह सचिव आनंद कृष्णा ने बताया कि इस बार छठ महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 से शुरू होकर 19 नवंबर तक होगा। जिसमें कई नामी गायकों के आने की संभावना है।
समिति के कोषाध्यक्ष मधुकर मिश्रा ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखकर एवं भीड़भाड़ को नियंत्रण में रखने के सरकारी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, व्रतियों का प्रवेश सिर्फ रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही होगा। व्रतियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है, जिससे श्रद्धालु एवं व्रती व्यवस्थित ढंग से पूजा कर सकें।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी में इस साल छठ पूजा की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। गौड़ सिटी के राधा कृष्ण पार्क में सुर संग्राम विजेता गायक आलोक कुमार और गायिका पूजा तिवारी ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया।
व्रतियों को लेकर किए गए इंतजाम
गौरतलब है कि गौड़ सिटी छठ पूजा समिति की ओर से सभी छठ व्रतियों के लिए खास इंतजाम भी किया गया है। 150 से अधिक व्रतियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया है और उनके लिए घाट पर पहले से वेदी का निर्माण कर दिया गया है। यहां पर व्रतियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो उसके लिए पक्के घाटों का निर्माण भी करवाया गया है।

4 दिनों तक चलेगा छठ महापर्व
छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल में बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व 4 दिनों का होता है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय से हो गई है। आज छठ व्रती सात्विक भोजन कर इस पर्व की शुरुआत करती हैं। शनिवार को दूसरे दिन निर्जला उपवास की शुरुआत होगी। शाम में खरना पर्व मनाया जायेगा। जिसमें रोटी और खीर का भोग लगाया जाएगा। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जायेगा और चौथे दिन सुबह के अर्घ्य के साथ ही इस महापर्व का समापन हो जायेगा। गौड़ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में निवासी और कई गणमान्य लोगों की विशिष्ठ उपस्थिति रही।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025