Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी में इस साल छठ पूजा की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। गौड़ सिटी के राधा कृष्ण पार्क में सुर संग्राम विजेता गायक आलोक कुमार और गायिका पूजा तिवारी ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया।
व्रतियों को लेकर किए गए इंतजाम
गौरतलब है कि गौड़ सिटी छठ पूजा समिति की ओर से सभी छठ व्रतियों के लिए खास इंतजाम भी किया गया है। 150 से अधिक व्रतियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया है और उनके लिए घाट पर पहले से वेदी का निर्माण कर दिया गया है। यहां पर व्रतियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो उसके लिए पक्के घाटों का निर्माण भी करवाया गया है।

4 दिनों तक चलेगा छठ महापर्व
छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल में बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व 4 दिनों का होता है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय से हो गई है। आज छठ व्रती सात्विक भोजन कर इस पर्व की शुरुआत करती हैं। शनिवार को दूसरे दिन निर्जला उपवास की शुरुआत होगी। शाम में खरना पर्व मनाया जायेगा। जिसमें रोटी और खीर का भोग लगाया जाएगा। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जायेगा और चौथे दिन सुबह के अर्घ्य के साथ ही इस महापर्व का समापन हो जायेगा। गौड़ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में निवासी और कई गणमान्य लोगों की विशिष्ठ उपस्थिति रही।
Greater Noida west: गौड़ सिटी में इस समय छठ पूजा की धूम है। इसी के तहत सोसाइटी के राधा कृष्ण पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायिका प्रीति प्रकाश और गायक दीपू द्विवेदी के गीतों के भक्ति गीतों ने माहौल को छठमय कर दिया। सैकड़ों दर्शक इनके गीतों को सुनकर भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर गौड़ सिटी सहित आसपास के कई सोसाइटियों के दर्शक मौजूद थे।
बता दें कि गौड़ सिटी के लेक व्यू पार्क को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया है। यहां पिछले 7 सालों से गौड़ सिटी छठ पूजा समिति छठ महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। समिति की ओर से छठ व्रतियों के लिए पक्के घाटों का निर्माण किया गया है। जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।
गौरतलब है कि कल नहाय खाय से शुरू चार दिवसीय छठ पर्व में आज दूसरे दिन छठ व्रतियों ने गुड़ से बनी खीर, रोटी, मूली और केला का भोग लगाया। कल शाम को संध्या अर्ध्य और परसों सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महा अनुष्ठान का समापन होगा।
Greater Noida West: छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के लिए गौड़ सिटी और उसके आस -पास के सैकड़ों श्रद्धालु लेक व्यू पार्क में जुटे। आस्था के इस महासंगम में हर छठ व्रती पूरे श्रद्धा के साथ संध्या अर्घ्य देने के लिए यहां आये हुए थे। पिछले 8 सालों से यहां गौड़ सिटी में छठ व्रती पूजा के लिए यहां आते हैं।

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का रविवार को तीसरा दिन था। कल सुबह सूर्य उदय के साथ अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन हो जायेगा। गौड़ सिटी के राधा कृष्ण पार्क में पिछले दिन दिन से छठ पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गौड़ सिटी छठ पूजा समिति की ओर से हर छठ व्रतियों के लिए खास इंतजाम किया गया था जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो। बात चाहे साफ सफाई की हो या व्यवस्था की, हर मामले में यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025