आज किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के धरना स्थल जीरो पॉइंट यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे सुबह 8:00 बजे हवन कराया गया।
आपको बता दें, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत वास्तव में किसानों के बहुत बड़े नेता थे। उनके जीवन का उद्देश्य किसानों को इतना जागरूक करना था कि किसान की आवाज भी हुक्मरानों तक पहुंच सके। किसानों को वाजिब हक दिलाने के लिए तमाम बड़े राजनेताओं से समय-समय पर टकराव मोल लिया।
लगाए 13 पौधे, किया रक्तदान और कराया भंडारा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी को आदर्श मानते हुए आज 13 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। सभी किसानों भाई एवं पदाधिकारीयो ने रक्तदान किया। नलगढा के सरदार भाइयों सरदार मंजीत सिंह अमरजीत सिंह गुरजीत सिंह महेंद्र पाल सिंह योगेंद्र सिंह जसपाल सिंह मीठे जल शरबत का वितरण किया और भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। एडीएम नितिन मदान एवं एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार एसीपी सुशील कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वृक्षारोपण करते हुए संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा वृक्षारोपण रक्तदान शिविर एवं शरबत वितरण कार्यक्रम की सरहाना करते हुए धन्यवाद दिया और बताया कि हम सभी को जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण को बचाने का सभी किसान भाइयों ने संकल्प लिया।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज सचिन कुमार, ज्वाला सिंह, सरदार मंजीत सिंह, रोबिन नागर, मटरू नागर, राजे प्रधान, सुनील प्रधान, अनित कसाना, हरेंद्र भाटी, टीपी सिंह, बेली भाटी, अमित डेढा, सुन्दर खटाना, संदीप खटाना, सोनू गजेंद्र, सुभाष सिलारपुर, ललित चौहान, राजू चौहान, प्रदीप नागर, अमित जैलदार, अरविंद नागेश चपराना, पवन नागर, महेश खटाना, योगेश भाटी, अमित भाटी, संदीप एडवोकेट बिरजू, रजनीकांत अग्रवाल, भगत सिंह, प्रधान जगत, प्रधान लाला यादव, हरलाल नागर, सरजीत नागर, बालवीर चेची, अवनीश जलपुरा, विनोद शर्मा, बिटू तवर, सोनू चौहान, अरविंद भाटी, इंद्रेश चेची, अजीत गैराठी, महेंद्र पाल, योगेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, गुरजीत सिंह, करण पन्नू ,सुबे राम, मास्टर गुलाब चौधरी, राजमल देवेंद्र आर्य, चंद्रपाल बाबू जी, रिछपाल बाबूजी, सुमित अंकुर शर्मा, अमरजीत नलगढा, चिराग बैसला, भूषण सुनील यादव, अतुल चौहान, अमित कुंडिया, बिन्नू भाटी, हसरत प्रधान, जीते गुर्जर, प्रीतम सिंह, रतिराम शर्मा, सोनू भाटी आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025