जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर में चल रही जनसुनवाई और जनसंवाद यात्रा का कारवां शनिवार को दुजाना गांव पहुंचा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह नागर और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता तेजवीर नेता के संयोजन में दुजाना गांव के पुराने शिव मंदिर के पास जनसंवाद यात्रा बैठक आयोजित की गई।
‘इस देश की आत्मा गांवों में बसती है’
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने दुजाना गांव में जनसंवाद यात्रा बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के पूर्व, आज़ादी के आंदोलन के दौरान व स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी अनेक विचारधाराएं सामाजिक और राजनैतिक रूप से हमारे चारों ओर हैं, इस देश की आत्मा गांवों में बसती है। हमेशा सामाजिक क्रांति के माध्यम से ही समय-समय पर राजनैतिक उदभव हुए हैं। दुजाना गांव में स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक कई राष्ट्रीय नेता आपसे मिलकर रूबरू हुए हैं।
‘बीते सालों में कांग्रेस पर भरोसा कम हुआ लेकिन अब समय है नई जाग्रति’
आगे अपनी बात को जारी रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने आगे कहा कि इन सबका यहां आने का राजनीतिक कारण यही रहा है कि हम सभी वो विचार रखते हैं जो समाज और राजनीति नई दिशा दिखाता है। बीते वर्षों में कहीं न कहीं कांग्रेस पर आपका भरोसा कम हुआ था। मगर अब समय नई जाग्रति है। नई दिशा दिखाने का है इसीलिए हमें अब कांग्रेस को अपनी आवाज़ बनाना होगा, क्योंकि बाकी सभी विचार और राजनैतिक दल ऐसा करने में विफल रहे हैं।
ये लोग रहे मौजूद
शनिवार को हाथ बदलेगा हालत जनसंवाद यात्रा बैठक के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह नागर और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता तेजवीर नेता रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह प्रधान द्वारा की गयी। हाथ बदलेगा हालत जनसंवाद यात्रा बैठक को ब्रह्म सिंह मास्टर, गौतम अवाना, दुष्यंत नागर, रिज़वान चौधरी, सनी नागर ने भी संबोधित किया। दुजाना गांव में हाथ बदलेगा हालत जनसंवाद यात्रा बैठक में यात्रा संयोजक महाराज सिंह नागर, तेजवीर नेता, राजेंद्र मास्टर,गौतम अवाना, रिज़वान चौधरी, सतीश शर्मा, ब्रह्म सिंह मास्टर, उदय नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, श्रुति कुमारी, वसील अहमद, महिपाल प्रधान, मुकेश शर्मा, अरुण भाटी, गौतम सिंह, सचिन शर्मा, नितीश चौधरी, चाहत राम, सूबेदार महावीर, मोहित, चरण सिंह भाटी,अर्जुन, सचिन कुमार, बियर सिंह, गजराज सिंह, विजयपाल सिंह, सुनील फौजी, संदीप नागर, अरविन्द रेक्सवाल, धीर सिंह, तनवीर अहमद, ऋषिपाल नागर, सुबोध भट्ट, ओपेन्दर भाटी, सचिन भाटी, आदि ग्रामवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025