Greater Noida West: बिसरख थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एसकेएस ग्रीन आर्क सोसायटी के पास कार चला रही महिला ने सड़क के किनारे खड़े एक रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेहड़ी के परखच्चे उड़ गए और रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंबर प्लेट टूटकर नीचे गिर गया। सूचना पर पर पहुंची बिसरख पुलिस ने रेहड़ी संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। कार के नंबर प्लेट और सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगाल रही है।
महिला चला रही थी कार
रेहड़ी संचालक की पत्नी ने बताया कि उसे फोन आया कि पति का एक्सीडेंट हो गया है। मैं भागी आई तो तो समान बिखरा था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी कैब चालक ने बताया कि वह अपने कैब बैठा हुआ था, तभी एक तेज रफ्तार क्रेटा कार आई जिसे महिला चला रही थी, उसने रेहड़ी को टक्कर मार दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घायल का प्रथमिक उपचार कराया है। पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। कार का नंबर प्लेट मौके पर ही पड़ा मिला है। आस पास लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025