Noida: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग सारी हदें पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए युवा निमय कानून ताक पर रखकर जान जोखिम में भी डालने से नहीं डरते। यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर फूहड़ता करने से नहीं बाज आ रहे है। होली के दिन जहां दो युवतियों ने स्कूटी पर अश्लीलता करते हुए वीडिया बनाया। वहीं, दो दिन बाद मंगलवार को रईसजादों ने हाईवे पर चलती कार से स्टंट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
31 हजार रुपये का चालान काटा
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर रईसजादों का स्टंट करने का वीडियो वायरल का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लग्जरी ऑडी कार से रईसजादों स्टंटबाजी कर रहे हैं। रईसजादे एलिवेटेड रोड पर सनरूफ से बाहर निकलकर रील्स बना रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रईसजादों का 31000 रुपये का चालान काटा है।
सोशल मीडिया पर व्यूज के युवा इस कदर दीवाने हो गए हैं कि जिंदगी को खतरे में डालकर स्टंट करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। सड़क पर आए दिन स्टंट करते युवाओं के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ग्रेटर नोएडा के एक युवक का भी वायरल है, जिसके वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का 38 हजार का चालान काटा है।
स्पीड में दिखाया स्टंट, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सागर गुर्जर नाम से बने अकाउंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें युवक तेज कार पर स्टंट करता दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लिया।
ट्रैफिक पुलिस का काटा 38 हजार का चालान
वायरल वीडियो पर ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया है। ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने 38 हजार रुपए का चालान जां काटा है। रील बनाने और व्यूज की चाहत में युवकों में इन दिनों खुद की जिंदगी दांव पर लगाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। जिसपर ट्रैफिक नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ाने के लिए हजारों के चालान भी काटे जाते हैं।
ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी के जुड़े मामले तमाम कोशिशों और कार्यवाही को बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई यूनिवर्सिटी के बाहर युवक लगातार स्टंटबाजी कर रील बना रहे हैं। इसी शौक के चलते ट्रैफिक नियमों को भी ताक रखा हुआ है और अपने साथ ही दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक बार गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर देखने को मिला है।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर का वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएड के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर एक थार कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में गाड़ी कौन चला रहा है? ये पता नहीं चला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी के अंदर बैठे व्यक्ति ने रील के शौक के चलते ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। साथ ही स्कॉर्पियो और थार आपस में स्टंटबाजी भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरों की निशानदेही पर किया शातिर का फंडाभोड़
आप भी देखिए स्टंटबाजी का वायरल वीडियो
पुलिस ने काटा 32500 रुपए का चालान
पुलिस ने सड़क पर स्टंटबाजी के वीडियो के सामने आने के बाद 32500 रुपए का चालान काटा है। वाहन चलाने वाले ड्राइवर्स पर रील बनाने के लिए, खुलेआम ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के लिए सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस वाहन चालकों की तलाश कर रही है। पुलिस बिना नंबर प्लेट की थार की भी तलाश कर रही है। वैसे बीते दिनों लगातार रील के शौक के चलते कार स्टंट के मामले नोएडा और आस-पास के क्षेत्र में देखें गए हैं, जिनपर पुलिस एक्शन भी ले रही है। लेकिन फिर स्टंटबाज अपनी करकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रील्स का नशा ऐसा छाया हुआ है कि युवा सुरक्षा और नियम दोनों को ताक पर रखने के लिए तैयार हैं। नोएडा में रीलबाजों की करकतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई लोगों पर कार्यवाही और हजारों के चालान के बाद भी लगातार स्टंटबाजी के वीडियो सामने आते रहते हैं और इस बार को एक युवक ने हद ही कर दी, जब वो थाना परिसर से निकलते समय ऐसी रील बना रहा है, वो भी पुलिस को ‘चुनौती’ दे रही है।
13 सेकेंड में युवक ने पुलिस को दिखाया ठेंगा!
नोएडा में स्टंटबाजी के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। जिनपर ताबड़तोड़ कार्यवाही भी की जा रही है। लेकिन ये रीलबाजी का नशा उतरता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर 13 सेकेंड का एक वीडियो वायरल है। जिसमें एक काले रंग की गाड़ी में युवक थाना नॉलेज पार्क परिसर के गेट से बाहर आ रहा है, और इस दौरान उसके बैकग्राउंड में थाने को लेते हुए स्वैग से रील बनाई।
ये भी पढ़ें: दबे पांव दरवाजा खोल बंदर हुआ किचन में दाखिल, महिला पर किया अटैक
‘कुत्ता खूंखार हो तो सुला दिया जाता है’
युवक के सिर चढ़े हौसले का अंदाजा वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रहे चुनौती पूर्ण लिरिक्स से लगाया जा सकता हैं। पुलिस चौकी के बाहर बने इस तरह के वीडियो को देख सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बोल हैं...
"शेर अगर जितना भी शांत हो जंगल का राजा वही होता ह, कुत्ता कितना ही वफादार हो अगर वो खूंखार हो जाए उसको सुला दिया जाता है।"
कार सीज युवक हिरासत में
इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने तुंरत एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गाड़ी को सीज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बाकी की कार्यवाही जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025