सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अलीगढ़ का दौरा किया. इस दौरान सीएम योगी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र, उद्यमियों को ऋण, विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण और ₹705 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की. वहीं सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए सभा को संबोधित भी किया.
अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में तोप भी बनेगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में तोप भी बनेंगी. जो दुश्मन के दांत को खट्टा करेगी. इस डिफेंस कॉरिडोर में बनी राइफलें अराजक तत्वों की छाती को छिन्न-भिन्न करने का काम करेगी. सीएम ने लोगों से आगे कहा कि इस प्रगति की रफ्तार को थमने मत दीजिये. ये थमेगी तो देश की रफ्तार थमेगी. समाजवादी पार्टी का कन्नौज में 'नवाब'. ब्रांड है. विपक्षी पार्टियां दंगा कराएंगी, विकास के कार्यों को बाधित करेंगी, नौजवानों को पलायन कराएंगी. मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे.
"अगर हिमाकत की, तो आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी"
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि सपा प्रमुख को इस मामले में बोलने का अधिकार नहीं है. अयोध्या और कन्नौज में सपा के नेताओं द्वारा बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया गया. उनकी सरकार के दौरान व्यापारियों में भय का माहौल था. सपा-कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में दंगा करा दिया था. हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ. किसी को भी बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने देंगे. अगर किया तो अंजाम भुगतना होगा. सबको सुरक्षा देंगे लेकिन किसी को कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करने देंगे. हिमाकत की तो आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. उनकी सम्पत्तियों को जब्त कर गरीबों के लिए आवास बना दिए जाएंगे. सीएम ने आगे कहा कि बिना सुरक्षा, सुशासन कुछ नहीं हो सकता. आज प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहा है, निवेश आ रहा है और विकास हो रहा है.
पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि सपा हो या कांग्रेस इनके अंदर लगता है कि जिन्ना की आत्मा घुस गई है. देश का विभाजन करने का पाप जिन्ना ने किया था. अंतिम समय में घुट-घुट कर मरा था. वही काम आज विपक्ष कर रहा है. समाज को बांट रहे हैं. सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है. विपक्षी पार्टियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025