Noida: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी में एक और नया आयाम जुड़ने जा रहा है। नोएडा सेक्टर-51 में आइकिया करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत से लिक्ली नोएडा स्टोर बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट का सोमवार को वर्चुअली शिलान्यास किया। लिक्ली नोएडा का भूमि पूजन समारोह सेक्टर 62 एक्सपो सेंटर सेक्टर-62 में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वीडन के राजदूत जान थेसलेफ, इंग्का सेंटर्स के वैश्विक विस्तार और विकास निदेशक सेबेस्टियन हाइल्विंग और आइकिया इंडिया की सीईओ सुजैन पुल्वरर मौजूद रहे।
2028 तक लिक्ली नोएडा स्टोर बनने की उम्मीद
बता दें कि आइकिया के इस प्रोजेक्ट में करीब 9000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जो 2028 के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। 2018 में कंपनी ने देश का पहला रिटेल स्टोर हैदराबाद में खोला था। 37 मंजिला के प्रोजेक्ट में शॉपिंग के अलावा होटल, मीटिंग प्लेस, फूडकोर्ट, फन जोन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
एक साथ पार्किंग हो सकेंगी 4500 गाड़ियां
कंपनी के निदेशक सेबेस्टियन हाइल्विंग ने बताया कि नोएडा का मीटिंग-प्लेस 2028 तक शुरू होगा। उम्मीद है कि यहां साल में 2.5 करोड़ लोग आएंगे। यहां कम कार्बन उत्सर्जन वाली सस्टेनेबल तरीकों से प्राप्त निर्माण-सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा। बिल्डिंग पर्यावरण के अनुकूल होगी। इसके साथ ही दो मेट्रो स्टेशनों से सीधा कनेक्शन रहेगा। 4500 पार्किंग क्षमता में 70 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा भी मिलेगी।
लॉजिस्टिक हब बनेगा नोएडा और ग्रेटर नोएडा
शिलान्यास क बाद सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा में लिक्ली का शिलान्यास प्रदेश को आधुनिक शहरी जीवन का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना न केवल नोएडा की संपन्नता की वृद्धि और विकास को दर्शाती है, बल्कि पूरे राज्य में सस्टेनेबल, समुदाय-केंद्रित स्थान बनाने के दृष्टिकोण से भी मेल खाती है। सीएम ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण का क्षेत्र इस साल के अंत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दूसरी सुविधाओं के साथ ही भारत के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जुड़ जाएगा। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन भी गौतमबुद्धनगर में ही पड़ेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025