Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस की टक्कर में बाइक सवार दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दरोगा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में हादसे में बाइक सवार दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में कराया। वहीं पुलिस ने बस और बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। ईकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र में बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, गुस्साए मृतक के परिजनों ने कंपनी का घेराव किया। बताया जा रहा है कि नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी की बस ने युवक को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
मुआवजे की मांग के लेकर कंपनी को घेरा
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को निजी कंपनी में काम करने वाला नाजिम ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी अट्टाफतेपुर के पास रास्ते में एक निजी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, बुधवार की सुबह हादसे से नाराज परिजनों ने कंपनी के गेट पर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस मौके पर है परिजनों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025