नोएडा से थाना सेक्टर 24 एक भयानक हादसा हो गया. यहां शहर के व्यस्त सड़क पर अचानक एक चलती बस में आग लग गई. बस में आग सिटी सेंटर के पास लगी. जिससे आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि हादसे के समय बस खाली थी बस में कोई सवारी नहीं थी जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई.
ड्राइवर ने बस से कूद कर बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर के पास बस में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली की पूरे बस को कुछ ही सेकंड में अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान बस चला रहे ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए किसी तरह से दरवाजा खोलकर बाहर कूदा और अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी. जब बस में आग लगी थी, तो अफरा-तफरी के दौरान कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया. नोएडा में चलती बस में आग लगने की वीडियो वायरल भी हो रही है. हालांकि, बस में आग लगने से किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई. ड्राइवर ने भी समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.
वेल्डिंग कराने से लगी बस में आग
वहीं घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आग वेल्डिंग कराने से लगी है, बस में वेल्डिंग कराया जा रहा था जिसके कारण बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था. इसके कारण किसी के जान-माल की क्षति नहीं हुआ है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025