Gurugram: हरियाणा में शुक्रवार-शनिवार रात्रि के बीच बड़ा हादसा हो गया। तावडू सदर थाना क्षेत्र के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 10 लोगों की जिंदा जिलकर मौत हो गई और 28 अधिक लोग घायल बताया जा रहा है। हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई है।
वृंदावन और बनारस दर्शन करने निकले थे रिश्तेदार
बस में सवार सरोज पुंज व पूनम ने बताया कि शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर लेकर कर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में महिलाएं और बच्चों समेत 60 लोग सवार थे। सभी नजदीकी रिश्तेदार थे, जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार-शनिवार की रात दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी बस में आग की लपटें दिखाई दीं। सराज और पूनम ने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थीं। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया।
बाइक सवार ने पीछा कर आग लगी बस को रुकवाया
घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीण साबिर,नसीम, साजिद, एहसान आदि ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में आग की लपटें दिखाई दीं। आवाज लगाकर चालक को बस रोकने को कहा लेकिन नहीं रोका। फिर एक युवक ने बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग लगने सूचना दी। इसके बाद बस रुकी लेकिन तब तक बस में आग काफी तेज हो चुकी थी।
पुलिस और दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत देर से पहुंची। तब तक बस में सवार लोग बुरी तरह झुलस चुके थे, जिनमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।
हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। करीब दो दर्जन घायल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025