Greater Noida: सड़क के बीचों-बीच कुछ लोगों की खुलेआम दबंगई देखने को मिली। यहां पर एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा गया। घटना सुरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की है। जहां मामूली विवाद के बाद दबंगों ने युवक पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एक नामदर्ज समेत 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऑटो चालकों की बीच हुई मारपीट
पीड़ित की पहचान अंकित के रूप में हुई है। दादरी निवासी अंकित ऑटो चालक है, जबकि उस पर हमला बोलने वाला व्यक्ति भी ऑटो चालक ही है। जिसकी पहचान दानिश के रूप में हुई है। दानिश मलकपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
सवारी बैठने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बताया जा रहा है सवारी बैठाने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद की शुरुआत हुई थी। बात बढ़ने पर दानिश ने अपने साथियों को बुला लिया और अंकित की घेरकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
Greater Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुए ऑटो चालक से मारपीट के मामले में डीजीपी ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक हफ्ते में चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम
डीसीपी सुनिति ने बताया कि बचे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीम बनाई गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने की भी तैयारी है। आपको बता दें ऑटो चालक को पीटने वाले आरोपी भी ऑटो चालक ही हैं। बीच सड़क युवक को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
ग्रेटर नोएडा--सूरजपुर में युवक से साथ हुई मारपीट के संबंध में-डीसीपी सेंट्रल नोएडा। @noidapolice pic.twitter.com/G4EzCrvcl6
— Now Noida (@NowNoida) October 6, 2023
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए जिम में वर्क आउट करने गए युवक के साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद
बताया जा रहा है कि थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित जिम में डंबल उठाने को लेकर शाहिद उर्फ साहिल और जीत चौधरी में मंगलवार को विवाद हुआ था। शाहिद का आरोप है कि शाहिद ने पहले उसके साथ जिम में मारपीट कर गली गलौज की। इसके बाद जिम के बाहर अपने दो दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट की घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शाहिद का आरोप है कि शिकायत देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसकी वजह से वह चौकी के चक्कर काटने को मजबूर हो रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025