उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक बस और पिकअप गाड़ी में भयंकर टक्कर हो गई। इस भिंड़त में 10 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुलंदशहर में भयानक एक्सीडेंट, लोगों ने किया चक्का जाम
इस भयानक एक्सीडेंट की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। मौके पर भारी भीड़ भी इकट्ठा है। एक्सीडेट में दोनों वाहन बुरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। जैसे ही ये भिड़त हुई, आस-पास खलबल मच गई, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सीडेंट की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली, गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। लेकिन पुलिस ने स्थिती को संभाला।
रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे घर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये लोग गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड B-10 स्थित बिरटानिया डेल्टा फूड कंपनी में नौकरी करते थे और गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।
5 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बुलंदशहर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर से हुआ है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025