Greater Noida: दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अपने पति से ज्यादा भैंसे से प्यार है। दरअसल भैंसा और महिला का पति दोनों लापता हैं। ऐसे में महिला ने पुलिस से भैंसे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
अहाते से भैंसा और महिला का पति लापता
जानकारी के मुताबिक दनकौर के गांव धनौरी निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ओमबीर मंगलवार को अहाते में भैंसे को चारा देने गए थे। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे तो वह अहाते में जाकर देखा। अहाते से भैंसा और उसके पति दोनों लापता थे। महिला ने भैंसे आर पति के अपहरण होने की आशंका जताई है।
भैंसे को जन्म से पाला है
महिला ने पुलिस से कहा कि भैंसे को उसने जन्म से ही बच्चे की तरह पाला है। इसलिए भैंसा उसे बहुत प्यारा है। इसलिए पति को तलाश किया जाए या न किया जाए पर उसके भैंसे को जरूर तलाश कर दिया जाए। हालांकि थाना प्रभारी ने महिला को उसके पति और भैंसे को जल्द ही ढूंढने का आश्वासन दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025