Noida: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में बसपा सांसद दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी कहने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में नोएडा मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंप कर भाजपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन कार्रवाई की मांग की
नोएडा मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के महानगर नोएडा के अध्यक्ष कुँवर बिलाल बर्नी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को नगर मजिस्ट्रेट नोएडा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
भाजपा सांसद ने संसद की गरिमा को किया तार-तार
राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन में लिखा गया है कि ' भाजपा सांसद के द्वारा जो गालियां साँसद कुँवर दानिश अली को दी गई। इस प्रकार की सड़क छाप दुर्व्यवहार और 75 सालों से जिन शब्दों को संसद में कहने से परहेज़ किया जा रहा था, वह झिझक भी अब समाप्त कर ही दी गई। देश की जनता को इस प्रकार के गाली गलौज देने से ठेस पहुँची है।
आजीवन चुनाव लड़ने पर लगाई जाए पाबंदी
इस ज्ञापन के माध्यम से अपील करते है कि भाजपा साँसद रमेश विधुड़ी को संसद से बर्खास्त करते हुए उनको आजीवन विधायक व साँसद के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाए।ज्ञापन में मांग की गई है कि साँसद कुँवर दानिश अली को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए।
इन लोगों ने मिलकर दिया ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वाले इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कुँवर बिलाल बर्नी, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, सपा उपाध्यक्ष शकील सैफी, मोहम्मद तस्लीम, तनवीर हुसैन, नुरू -उल- हसन अंसारी, कुँवर हारून हयात, अब्दुल गफ़्फ़ार, मुन्ना आलम, क़रार हुसैन,साहिल चौधरी,मोहम्मद सद्दाम,अब्दुल हमीद,शमीम अहमद, मोहम्मद शफ़ीक़, मुनाजिर, इमरान अंसारी,मोहम्मद जकी सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Noida: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में बसपा सांसद दानिश को लेकर दिए गए बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नोएडा के भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर जीनत अंसारी ने अपने ही पार्टी के सांसद रमेश भदोही पर हमला बोला है। जीनत अंसारी ने भाजपा सांसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम चिट्ठी लिखी है।
सांसद आपसी भाईचारे को खत्म करने पर तुले
बता दें कि डॉक्टर जीनात अंसारी काफी समय से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। डॉक्टर जीनत अंसारी भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा की नोएडा महानगर अध्यक्ष भी रही हैं. वर्तमान में भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। जीनत अंसारी ने कहा कि आपसी भाईचारे को खत्म किया जा रहा है। रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से तुरंत बाहर कर देना चाहिए जो भाजपा की विचारधारा को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री की विचारधारा को प्रभावित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री सभी को एकजुट करने में लगे हुए हैं। वहीं भाजपा का एक ही सांसद आपसी भाईचारे को खत्म करने में लगा है।
पीएम मोदी से रमेश बिधूड़ी को पार्टी से निकालने का अनुरोध
बीते दिनों संसद भवन में बसपा के सांसद दानिश अली के खिलाफ रमेश बिधूड़ी ने टिप्पणी की थी। इसके बाद अब भाजपा की सीनियर नेता डॉक्टर जीना अंसारी ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया है कि ऐसे लोगों को पार्टी से तुरंत बाहर किया जाए।
Amroha: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के अमरोहा से बसपा के सांसद दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बसपा सुप्रीमो द्वारा अनुशासनहीनता को लेकर पिछले दिनों दानिश अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तब से ही दानिश अली नाराज चल रहे थे। अब चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दानिश अली अब कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा से फिर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता लाल सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। दोनों को ही दिल्ली में पवन खेड़ा ने पार्टी में शामिल कराया।
मायावती ने दानिश अली को क्यों किया निलंबित
बता दें कि दानिश अन्य पार्टियों के नेताओं से तो गले मिलते थे लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात तो दूर सोशल मीडिया पर भी बसपा सुप्रीमो से कोई वास्ता नहीं रखते थे। यही वजह है कि शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पार्टी ने दानिश अली को निलंबित कर दिया। बहुजन समाज पार्टी के अपने ही नेता पार्टी से दगा कर रहे हैं। इसका खामियाजा उन नेताओं को भी भुगतना पड़ रहा है और असर पार्टी पर भी खूब पड़ रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025